Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

दूरदर्शन रायपुर में न्यूज एडिटर और एंकर (हिंदी) की वैकेंसी, आवेदन करें

रायपुर। दूरदर्शन केंद्र, रायपुर के प्रादेशिक समाचार एकांश ने संविदा आधार पर कैजुअल असिस्टेंट न्यूज एडिटर और कैजुअल न्यूज रीडर-कम-एंकर (हिंदी) के पैनल के गठन के लिए योग्य उम्मीदवारों से आवेदन आमंत्रित किए हैं। इच्छुक अभ्यर्थी 31 जुलाई 2026 तक आवेदन कर सकते हैं। यह भर्ती नियमित नियुक्ति के लिए नहीं, बल्कि भविष्य की आवश्यकता के अनुसार कैजुअल पैनल तैयार करने के उद्देश्य से की जा रही है।

असिस्टेंट न्यूज एडिटर के लिए योग्यता

कैजुअल असिस्टेंट न्यूज एडिटर पद के लिए उम्मीदवार की आयु 25 से 50 वर्ष के बीच होनी चाहिए। किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक होने के साथ पत्रकारिता या जनसंचार में डिग्री अथवा डिप्लोमा अनिवार्य है। इसके अलावा समाचार पत्र, न्यूज एजेंसी, रेडियो, टेलीविजन या संबंधित क्षेत्र में कम से कम तीन वर्ष का अनुभव आवश्यक है। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का अच्छा ज्ञान रखने वाले अभ्यर्थियों को प्राथमिकता दी जाएगी। चयनित उम्मीदवारों को प्रति शिफ्ट 2,400 रुपये मानदेय दिया जाएगा।

न्यूज रीडर-कम-एंकर के लिए पात्रता

कैजुअल न्यूज रीडर-कम-एंकर (हिंदी) पद के लिए उम्मीदवार की आयु 21 से 40 वर्ष निर्धारित की गई है। अभ्यर्थी का स्नातक होना आवश्यक है। इसके साथ ही हिंदी भाषा पर मजबूत पकड़, कैमरे के सामने प्रभावी प्रस्तुति, शुद्ध उच्चारण, स्पष्ट आवाज तथा राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय घटनाओं की अच्छी समझ होनी चाहिए। हिंदी और अंग्रेजी दोनों भाषाओं का ज्ञान अनिवार्य है। पत्रकारिता या इलेक्ट्रॉनिक मीडिया का अनुभव रखने वाले उम्मीदवारों को वरीयता दी जाएगी। इस पद के लिए न्यूज रीडिंग पर 1,875 रुपये प्रति शिफ्ट और एंकरिंग पर 2,400 रुपये प्रति शिफ्ट मानदेय निर्धारित किया गया है।

नियमित नौकरी नहीं होगी

दूरदर्शन रायपुर ने स्पष्ट किया है कि यह केवल कैजुअल पैनल तैयार करने की प्रक्रिया है। पैनल में शामिल होने से किसी भी अभ्यर्थी को नियमित या स्थायी नियुक्ति का अधिकार प्राप्त नहीं होगा।

आवेदन की प्रक्रिया

आवेदन के साथ शैक्षणिक योग्यता, अनुभव, आयु प्रमाण-पत्र और अन्य आवश्यक दस्तावेजों की स्वप्रमाणित प्रतियां संलग्न करनी होंगी। आवेदन सहायक निदेशक (समाचार), प्रादेशिक समाचार एकांश, दूरदर्शन केंद्र, शंकर नगर, रायपुर (छत्तीसगढ़) के नाम भेजना होगा। आवेदन प्राप्त करने की अंतिम तिथि 31 जुलाई 2026 है और आयु की गणना भी इसी तिथि के आधार पर की जाएगी। आवेदन निर्धारित प्रारूप में ही स्वीकार किए जाएंगे, जिसमें व्यक्तिगत विवरण, शैक्षणिक योग्यता, अनुभव और मीडिया कार्य से संबंधित जानकारी भरना अनिवार्य होगा।

आवेदन करें- भड़ासJOBS

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन