Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

वरिष्ठ पत्रकार देवप्रिय अवस्थी को लाइफ टाइम अचीवमेंट अवॉर्ड!

महेंद्र कुमार कुशवाहा-

पत्रकारिता के क्षेत्र में समर्पण को सलाम : पत्रकारिता के क्षेत्र में लंबे समय से उल्लेखनीय योगदान देने वाले वरिष्ठ पत्रकार एवं संपादक श्री देवप्रिय अवस्थी जी को भारतीय पत्रकारिता में उनके दीर्घकालीन योगदान, समर्पण और पत्रकारिता मूल्यों के प्रति प्रतिबद्धता के लिए लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार से सम्मानित किया गया। यह सम्मान स्टेट प्रेस क्लब मध्यप्रदेश इंदौर के अध्यक्ष प्रवीण खारीवाल ने दिया।

Group of people on a stage presenting a circular gold-plated award in a blue case.

स्टेट प्रेस क्लब, मध्यप्रदेश, इंदौर द्वारा आयोजित भारतीय पत्रकारिता महोत्सव के दूसरे दिन आयोजित सम्मान समारोह में उन्हें यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया। सम्मान प्राप्त करते समय सभागार तालियों की गड़गड़ाहट से गूंज उठा।

देवप्रिय अवस्थी का पत्रकारिता जीवन अनुभव, संघर्ष और निरंतर सक्रियता का परिचायक रहा है। उन्होंने पत्रकारिता को केवल समाचार संप्रेषण का माध्यम न मानते हुए सामाजिक सरोकारों, जनहित और लोकतांत्रिक मूल्यों से जोड़कर अपनी भूमिका निभाई।

समारोह में वक्ताओं ने कहा कि पत्रकारिता की विश्वसनीयता और उसकी सामाजिक जिम्मेदारी को मजबूत करने में वरिष्ठ पत्रकारों का योगदान नई पीढ़ी के पत्रकारों के लिए मार्गदर्शक है। देवप्रिय अवस्थी का सम्मान पत्रकारिता के प्रति उनके दशकों के समर्पण और योगदान को सम्मान देने के साथ-साथ उस पूरी पत्रकार बिरादरी का भी सम्मान है, जिसने कठिन परिस्थितियों में लोकतंत्र के चौथे स्तंभ की भूमिका को मजबूती दी है।

भारतीय पत्रकारिता महोत्सव में देश और प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से जुड़े पत्रकार, संपादक और मीडिया जगत के प्रतिनिधि शामिल हुए। देवप्रिय अवस्थी जी को मिला यह लाइफ टाइम अचीवमेंट पुरस्कार निश्चित रूप से पत्रकारिता के प्रति उनके लंबे और समर्पित सफर की एक यादगार उपलब्धि है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन