Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

बिहार में दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह की गोली मार कर हत्या

बिहार से दुखद सूचना आ रही है। सासाराम जिले के अमरा तालाब इलाके के दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह को आज सुबह तीन गोली मारी गयी। उन्हें गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया लेकिन बाद में उनकी मौत हो गयी। एक पत्रकार को सरेआम गोली मार कर हत्या कर देने से बिहार के पत्रकार स्तब्ध हैं।

कोई शक नहीं कि बिहार में अपराधियों का मनोबल काफी बढ़ गया है। दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह को गोली चाय की दुकान पर मारी गई। इस घटना के खिलाफ NUJI ने आक्रोश प्रकट करते हुए सरकार से हमलावरों को शीघ्र गिरफ्तार करने तथा पीड़ित परिवार को सरकारी नौकरी और 40 लाख रूपये मुआवजा देने की मांग की। 

आज सासाराम में अपराधियो ने दैनिक भास्कर के पत्रकार धर्मेन्द्र सिंह को गोली मार दी  जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गये। घटना मुफस्सिल थाना के अमरा तालाब की है। बताया जाता है कि आज सुबह वे अपने घर के पास ही चाय की दुकान में चाय पी रहे थे तभी एक बाईक पर सवार तीन अपराधियों ने उन्हें सीने में गोली दाग दी। स्थानीय लोगों ने आनन फानन में सासाराम के सदर अस्पताल उन्हें ले गए जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद वाराणसी रेफर कर दिया गया। बनारस जाने के क्रम में रास्ते में ही उनकी मौत हो गयी। पुलिस मामले की छानबीन तथा अपराधियों की गिरफ्तारी के लिये छापामारी कर रही है। घटना के बाद पत्रकारो में भारी आक्रोश है। बताते चलें कि पूर्व में भी कई पत्रकारों पर अपराधियों ने जानलेवा हमला किया है ।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन