Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दिनेश मानसेरा और अनुराग द्वारी ने फिर से एनडीटीवी ज्वाइन कर लिया

एनडीटीवी से इस्तीफा देने वाले अनुराग द्वारी और दिनेश मानसेरा ने घर वापसी कर ली है. ये दोनों फिर से एनडीटीवी के हिस्से हो गए हैं. दिनेश मानसेरा पहले की तरह उत्तराखंड में एनडीटीवी का काम देखेंगे. वहीं अनुराग द्वारी भी फिर से एनडीटीवी के लिए मध्य प्रदेश का कामकाज देखेंगे. अनुराग ने पिछले दिनों एनडीटीवी से इस्तीफा देकर बीबीसी जाने का ऐलान किया था. वहीं दिनेश मानसेरा एनडीटीवी छोड़कर न्यूज़ नेशन और न्यूज़ स्टेट चैनल के हिस्से बन गए थे.

इन दोनों की घर वापसी को इस रूप में भी देखा जा रहा है कि एनडीटीवी प्रबंधन अपने पुराने और विश्वसनीय लोगों को खोना नहीं चाहता और उन्हें हर हाल में संस्थान के साथ जोड़ना चाहता है. वहीं कुछ लोगों का कहना है कि एनडीटीवी ने जो बड़े पैमाने पर अपने यहां से मीडियाकर्मियों को निकाला है, उससे हो रही किरकिरी से बचने के लिए फेस सेविंग स्टेप के तहत कुछ एक लोगों की वापसी कराकर वाहवाही लेना चाहता है.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन