Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

दैनिक जागरण मेरठ में बड़े पैमाने पर बदलाव, दिनेश दिनकर सिटी चीफ पद से हटाए गए

दैनिक जागरण मेरठ में लंबे समय से सिटी चीफ पद पर आसीन दिनेश दिनकर को अब इस कार्य से मुक्त कर इनपुट हेड के रूप में आफिस के भीतर रहते हुए कार्य संचालन की जिम्मेदारी दी गई है. उन्हें इनपुट हेड बनाकर सिटी और अपकंट्री दोनों की खबरों की मानीटरिंग व अपग्रेडेशन का दायित्व दिया गया है. नया सिटी चीफ युवा रिपोर्टर रवि प्रकाश तिवारी को बनाया गया है. तकनीकी रूप से नए सिटी चीफ रवि प्रकाश तिवारी को इनपुट हेड दिनेश दिनकर के अंडर में रखा गया है और दिनकर को कहा गया है कि वे अब सिटी के अलावा प्रादेशिक का भी जिम्मा संभालेंगे यानि उनका काम बढ़ा दिया गया है.

लेकिन जानने वाले जानते हैं कि दिनेश दिनकर को कार्यक्षेत्र बढ़ाए जाने का लालीपाप देकर उन्हें सिटी चीफ पद से कार्यमुक्त कर दिया गया है. उनके खिलाफ समय समय पर बहुत सारी शिकायतें मैनेजमेंट को प्राप्त होती रहती थीं. दैनिक जागरण मेरठ से ही मिली सूचना के मुताबिक राजकुमार शर्मा को आउटपुट हेड बना दिया गया है. दिनेश दिनकर और राजकुमार शर्मा दोनों को प्रमोशन देकर सीनियर डिप्टी न्यूज एडिटर बनाया गया है. आउटपुट की टीम में अनुराग शुक्ला, सुशील मिश्रा आदि का रखा गया है.

अब तक प्रादेशिक इंचार्ज रहे नीरज गुप्ता को बेकार कर दिया गया है. देखना है कि उन्हें प्रबंधन जिले में भेजता है या इनपुट-आउटपुट की किसी टीम में शामिल करता है. चर्चा है कि उन्हें जिले में भेजा जा रहा है. प्रादेशिक डेस्क को पूरी तरह इनपुट में मर्ज कर देने के कारण प्रादेशिक हेड के रूप में नीरज गुप्ता का अस्तित्व खत्म हो चुका है. इसके अलावा अपकंट्री में पेज इंचार्जों के कार्यक्षेत्र में बदलाव किया गया है. रमेश विश्वकर्मा मुजफ्फरनगर देखेंगे. अंजनी त्रिवेदी को सहारनपुर सौंपा गया है. इसी तरह संजय शर्मा, शिखा सक्सेना, रामानुज आदि के पेज बदले गए हैं. कुछ अन्य प्रमोशन भी हुए हैं जिसमें सुशील मिश्रा को चीफ सब और विवेक राव डिप्टी चीफ सब बनाया गया है. विनय शर्मा और संकल्प रघुवंशी को सब एडिटर बनाया गया है.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन