Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

Media Job

डीयू हिंदी विभाग में हिंदी पत्रकारिता में अब एमए की भी पढ़ाई होगी!

सुधा सिंह-

हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय की नयी पहल। माननीय कुलपति महोदय प्रो योगेश सिंह जी की प्रेरणा से इस वर्ष से हिंदी पत्रकारिता में एम. ए की पढ़ाई आरंभ हो रही है। यह दो वर्षीय पाठ्यक्रम है। अब तक हिंदी विभाग के अंतर्गत विभिन्न कॉलेजों में बी.ए.ऑनर्स, हिंदी पत्रकारिता की पढ़ाई होती रही।

पिछले बीस सालों से ज्यादा समय से एम. ए हिंदी पत्रकारिता का पाठ्यक्रम ,हिंदी विभाग, दिल्ली विश्वविद्यालय के अंतर्गत आरंभ किए जाने की आवश्यकता महसूस की जाती रही। दो बार पाठ्यक्रम भी बनाया गया, एसी में पास भी हुआ पर ईसी से मंजूरी न मिलने के कारण न हो सका।

दक्षिणी परिसर, हिंदी विभाग में मीडिया लैब के उद्घाटन के अवसर पर कुलपति प्रो योगेश सिंह के उत्साह और सत्प्रेरणा से एम.ए हिंदी पत्रकारिता शुरू करने की योजना बनी। और इसी वर्ष से इसे लागू करने का इरादा भी किया गया। आज वह सपना साकार हुआ। समस्त हिंदी परिवार, दिल्ली विश्वविद्यालय को इसके लिए बधाई

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन