Connect with us

Hi, what are you looking for?

उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री तक पहुँचा ‘एक देश-एक पत्रकार पहचान’ का मुद्दा!

Five men sit at a long white conference table across from a monk in orange robes in an office setting.

लखनऊ। काशी के पत्रकारों की स्वास्थ्य सुरक्षा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, आवासीय सुविधा तथा पत्रकार सुरक्षा तंत्र जैसे महत्वपूर्ण मुद्दों को लेकर बुधवार को पत्रकार सुरेश गांधी ने प्रदेश के स्टाम्प एवं न्यायालय शुल्क मंत्री रविंद्र जायसवाल के साथ मुख्यमंत्री से मुलाकात कर विस्तृत मांग पत्र सौंपा। इस अवसर पर पूर्व एमएलसी चेतनारायण सिंह तथा पूर्व विधायक सुरेंद्र प्रताप सिंह भी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री को सौंपे गए ज्ञापन में वाराणसी के पत्रकारों को आयुष्मान भारत योजना का लाभ दिलाने, विशेष पत्रकार स्वास्थ्य सुरक्षा कार्ड योजना लागू करने, वरिष्ठ पत्रकारों के लिए सम्मानजनक पेंशन योजना प्रारंभ करने तथा पत्रकारों की सुरक्षा के लिए प्रभावी तंत्र विकसित करने की मांग प्रमुखता से उठाई गई। इसके अतिरिक्त पत्रकार आवास योजना को प्राथमिकता से लागू करने और पत्रकारिता की ऐतिहासिक धरोहरों के संरक्षण का मुद्दा भी रखा गया।

मुलाकात के दौरान सुरेश गांधी ने देशभर के पत्रकारों के लिए समान पहचान व्यवस्था से जुड़े ‘एक देश-एक पत्रकार पहचान’ विषय पर भी विस्तार से चर्चा की। सूत्रों के अनुसार मुख्यमंत्री ने इस प्रस्ताव को राष्ट्रीय स्तर का विषय बताते हुए कहा कि इस पर केंद्र स्तर पर विचार किया जाना अपेक्षित है। बातचीत के दौरान स्वास्थ्य सुरक्षा और पत्रकार कल्याण से जुड़े मुद्दों को प्राथमिकता से आगे बढ़ाने पर सहमति बनी।

स्टाम्प मंत्री रविंद्र जायसवाल ने पत्रकारों की समस्याओं को गंभीर बताते हुए कहा कि पत्रकार समाज लोकतंत्र की महत्वपूर्ण शक्ति है और उसकी सुरक्षा व सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए। मुख्यमंत्री ने पत्रकारों की स्वास्थ्य सुरक्षा संबंधी मांगों पर सकारात्मक कार्रवाई तथा यथासंभव शीघ्र समाधान का आश्वासन दिया।

पत्रकार सुरेश गांधी ने कहा कि बड़ी संख्या में पत्रकार स्वास्थ्य एवं सामाजिक सुरक्षा से वंचित हैं। उन्होंने इसे लोकतांत्रिक व्यवस्था की मजबूती से जुड़ा विषय बताते हुए पत्रकारों के लिए स्थायी सुरक्षा कवच की आवश्यकता पर बल दिया।

काशी के पत्रकार समाज ने मुख्यमंत्री के आश्वासन को महत्वपूर्ण पहल बताते हुए उम्मीद जताई है कि स्वास्थ्य सुरक्षा, पेंशन और अन्य कल्याणकारी सुविधाओं से संबंधित मांगो पर जल्द ठोस निर्णय लिया जाएगा।

वरिष्ठ पत्रकार सुरेश गांधी की रिपोर्ट

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन