Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

फेक न्यूज़ और साइबर सुरक्षा : पत्रकार अमितेश सिंह ने छात्र-छात्राओं को किया प्रशिक्षित!

फेक न्यूज़ और साइबर सुरक्षा पर व्याख्यान, स्वयंसेवकों को मिली सीपीआर ट्रेनिंग

गाजीपुर: सप्त दिवसीय राष्ट्रीय सेवा योजना (NSS) शिविर के चौथे दिन प्राचार्य प्रोफेसर डॉ. राघवेंद्र कुमार पांडेय के निर्देशन में फेक न्यूज़, मिसइन्फॉर्मेशन और डिसइन्फॉर्मेशन पर केंद्रित एक विशेष व्याख्यान आयोजित किया गया।

पीजी कॉलेज गाजीपुर के मीडिया समन्वयक अमितेश सिंह ने स्वयंसेवकों को फेक न्यूज की पहचान और साइबर ठगी से बचने के उपायों की जानकारी दी।

उन्होंने बताया कि किस तरह गलत सूचना का प्रसार वैश्विक स्तर पर एक गंभीर खतरा बन चुका है और सोशल मीडिया के सार्थक उपयोग से युवा अपने भविष्य को कैसे उज्ज्वल बना सकते हैं।

द्वितीय सत्र में सीपीआर (Cardiopulmonary Resuscitation) प्रशिक्षण का आयोजन किया गया, जिसमें गाजीपुर के मुख्य चिकित्सा अधिकारी (CMO) ने स्वयंसेवकों को जीवनरक्षक तकनीकों की जानकारी दी।

इस अवसर पर कार्यक्रम अधिकारी डॉ. त्रिनाथ मिश्र, श्री धर्मेंद्र, डॉ. अतुल कुमार सिंह, डॉ. अशोक कुमार, सहायक कर्मचारी श्री सुनील कुशवाहा और श्री नीरज सिंह सहित अन्य गणमान्य लोग उपस्थित रहे। स्वयंसेवकों ने भी सोशल मीडिया से जुड़ी चुनौतियों और संभावनाओं पर विचार-विमर्श किया।

-ग़ाज़ीपुर से सुजीत सिंह प्रिंस की रिपोर्ट

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन