Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

News18 बिहार के संवाददाता पर फर्जी मुकदमे की जांच करेंगे डीजीपी

छपरा में न्यूज़ 18 बिहार के संवाददाता संतोष गुप्ता पर सिवान कोर्ट में दायर फर्जी मुकदमे की जांच का जिम्मा मुख्यमंत्री ने पुलिस महानिदेशक को सौंप दिया है। इस मामले की शिकायत संवाददाता संतोष गुप्ता ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से आनलाइन की थी। इसके बाद मुख्यमंत्री ने यह कदम उठाया है। गौरतलब है कि छपरा में भोली भाली लड़कियों को कौशल विकास की ट्रेनिंग देने के नाम पर 15 लाख से अधिक ठगी का मामला न्यूज़18 पर उजागर करने के बाद ठगी करने वाली संस्था ग्लोबल परिवर्तन के संचालक मोहम्मद आबिद ने सिवान में कोर्ट परिवाद दाखिल कर दिया। इसमें कथित रूप से संतोष कुमार गुप्ता को भी आरोपी बनाया गया लेकिन हकीकत कुछ और ही थी। इसकी तमाम जानकारी मुख्यमंत्री को भेजी गई और मुख्यमंत्री ने तुरंत संज्ञान लिया और मामले की जांच के लिए डीजीपी और गृह विभाग को प्रेषित कर दिया।

इसकी जानकारी संतोष गुप्ता को भी दी गई है जिसके बाद उन्होंने मुख्यमंत्री को धन्यवाद दिया है। पूरे प्रकरण में न्यूज़ 18 का नाम घसीटने वाले छपरा के कुछ दलाल पत्रकारों पर भी कार्रवाई की मांग की गई है जिन्होंने फर्जी और एकपक्षीय खबर को इंटरनेट पर डाल कर संवाददाता संतोष गुप्ता और उनके संस्थान की छवि बिगाड़ने की साजिश की है।

गौरतलब है कि ग्लोबल परिवर्तन नामक संस्था ने छपरा में कौशल विकास मंत्रालय के बैनर के नीचे ठगी की बड़ी घटना को अंजाम दिया है और लाखों रुपए की ठगी कर फरार हो गई है जिसे लेकर छपरा नगर थाने में कांड संख्या 336/ 17 दर्ज किया गया है लेकिन sp द्वारा गिरफ्तारी आदेश के बावजूद आरोपी को गिरफ्तार करने में पुलिस नाकाम रही है और आरोपी ने हाईकोर्ट से अधिक अग्रिम जमानत लेने के बाद शिकायत करने वाले लोगों पर ही झूठा केस कर दिया है जिसके बाद पुलिस मामले की छानबीन कर रही है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन