Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

सूचना प्रसारण मंत्रालय के बाद अब वित्त मंत्रालय के कार्यालय में लगी आग

नई दिल्ली : केंद्र में सरकार बदलने के बाद अचानक आग लगने का सिलसिला तेज हो गया है। ये हैरतअंगेज है कि जहां सब कुछ वीवीआईपी व्यवस्था के तहत है, वहां अचानक आग दर आग क्यों है। कहीं इसके पीछे सुनियोजित साजिश तो नहीं। आशंकाएं तरह तरह की लोग व्यक्त कर रहे हैं हालांकि सरकार इसे रूटीन आग मान रही है। वैसे भी बड़े लोगों के बड़े खेल और खोल की सच्चाई नीचे कहां आ पाती है। नार्थ ब्लाक स्थित वित्त मंत्रालय के कार्यालय की दूसरी मंजिल पर बुधवार सुबह आग लग गयी। दिल्ली अग्निशमन सेवा के निदेशक ए के शर्मा ने कहा कि इमारत की दूसरी मंजिल पर एक कमरे में विंडो एसी में आग लग गई। इस पर 15 मिनट में काबू पा लिया गया।

अग्निशमन विभाग के एक अन्य अधिकारी ने कहा कि उन्हें सुबह 8 बजकर 40 मिनट पर फोन प्राप्त हुआ जिसके बाद आग पर काबू पाने के लिए आठ दमकल गडियों को घटनास्थल पर भेज दिया गया। इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ है। पिछले शनिवार को शास्त्री भवन की छठी मंजिल पर आग लग गई थी जिसमें सूचना प्रसारण मंत्रालय के अधिकारियों के कमरों को कुछ नुकसान हुआ था। हालांकि इस घटना में कोई घायल नहीं हुआ था। इससे पहले भी 21 मई को शास्त्री भवन में सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय के कार्यालय में आग लगने की घटना सामने आई थी जिसमें कुछ फर्नीचर और कम्प्यूटर को नुकसान पहुंचा था।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन