Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

न्यूज24 से वरिष्ठ पत्रकार/एंकर गरिमा सिंह का रिजाइन!

हिंदी न्यूज चैनल न्यूज24 से वरिष्ठ टीवी पत्रकार और एंकर गरिमा सिंह के इस्तीफे की खबर सामने आई है। सूत्रों के अनुसार, उन्होंने चैनल में अपनी करीब तीन साल की पारी समाप्त कर दी है।

गरिमा सिंह ने लगभग तीन वर्ष पहले सीनियर एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर न्यूज24 जॉइन किया था। इस दौरान वह चैनल के चर्चित प्राइम टाइम शो ‘सबसे बड़ा सवाल’ की एंकरिंग कर रही थीं और समसामयिक मुद्दों पर अपनी बेबाक प्रस्तुति के लिए जानी जाती थीं।

हालांकि, उन्होंने न्यूज24 छोड़ने का फैसला क्यों लिया और उनका अगला पेशेवर पड़ाव क्या होगा, इसे लेकर फिलहाल कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

न्यूज24 से पहले गरिमा सिंह भारत एक्सप्रेस में एग्जीक्यूटिव एडिटर के पद पर कार्यरत थीं। वहां उन्होंने प्राइम टाइम शो ‘सत्य’ की एंकरिंग की थी।

इसके अलावा वह सहारा मीडिया में भी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी निभा चुकी हैं। उन्हें समूह के ‘सहारा समय’ के राजस्थान, हरियाणा और दिल्ली-एनसीआर चैनलों का चैनल हेड बनाया गया था।

दो दशक से अधिक का पत्रकारिता अनुभव

पश्चिमी उत्तर प्रदेश की रहने वाली गरिमा सिंह को टीवी पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। उन्होंने वर्ष 2003 में दैनिक जागरण से रिपोर्टर के रूप में अपने करियर की शुरुआत की। इसके बाद करीब तीन वर्ष तक टोटल टीवी में क्राइम रिपोर्टिंग की और फिर लाइव इंडिया से जुड़ गईं।

अपने लंबे करियर में वह पी7 न्यूज, नेटवर्क18, समाचार प्लस, जी न्यूज, भारत एक्सप्रेस और न्यूज24 जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में विभिन्न महत्वपूर्ण भूमिकाएं निभा चुकी हैं।

टीवी पत्रकारिता में गरिमा सिंह अपनी संयमित प्रस्तुति, संतुलित एंकरिंग शैली और गंभीर विषयों पर शालीन लेकिन तीखे सवाल पूछने के अंदाज के लिए जानी जाती हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन