Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

गरिमा वत्स ने जी मीडिया और राकेश आर्य ने डीडी न्यूज ज्वाइन किया, राकेश शुक्ला की नई पारी

“लाइव इंडिया” समेत कई न्यूज चैनल्स में शानदार एंकर के रूप में चर्चित रही टीवी पत्रकार गरिमा  सिंह के बारे में सूचना है उन्होंने जी मीडिया ज्वाइन कर लिया है. गरिमा ने जी ग्रुप के नए लांच होने वाले रीजनल न्यूज चैनल जी यूपी उत्तराखंड के साथ नई पारी की शुरुआत की है. गरिमा इससे पहले कईं नेशनल और रीजनल न्यूज चैनलों में काम कर चुकी हैं और अपनी शानदार एंकरिंग व रिपोर्टिंग के लिए जानी जाती हैं. जी मीडिया ज्वाइन करने से पहले समाचार प्लस में बतौर सीनियर प्रोड्यूसर/सीनियर एंकर गरिमा ने यूपी चुनाव में कई विधानसभा क्षेत्रों से चुनावी घुमक्कड कार्यक्रम किया.

अपने शो “आज का मुद्दा” में महत्वपूर्ण मुद्दों पर नेताओं से तीखे सवाल किये. होली,जन्माष्टमी पर मथुरा वृन्दावन से कई दिनों तक इनकी आध्यात्मिक कवरेज को खासा पसंद किया गया..NH 91 पर हुए हादसे की जगह पर इन्होने रात भर कवरेज की.. 5 साल के लाइव इंडिया के सफर में आरूषि हत्याकांड से लेकर बंगलुरू, जयपुर ब्लास्ट…कर्नाटक और  गुजरात के चुनाव में इन्होने प्रभाव शाली एंकरिंग की. दिल्ली सीरियल बम ब्लास्ट के दौरान  फील्ड रिपोर्टिंग में भी कई exclusive जानकारियां दी. क्रिकेट में रूचि रखने वाली गरिमा सिंह लाइव इंडिया और P7 में स्पोर्टस एंकर की भूमिका में भी रही. दैनिक जागरण से करियर की शुरूआत करने वाली गरिमा मूलत: पश्चिमी उत्तर प्रदेश के शामली की रहने वाली हैं ..3 साल टोटल टीवी में क्राइम रिपोर्टिंग कर चुकी हैं. रिपोर्टिंग का अनुभव रखने वाली गरिमा की एंकरिंग में विषय पर मजबूत पकड नजर आती है…

हिंदी दैनिक राष्ट्रीय सहारा में लंबे समय तक जुड़े रहे वरिष्ठ पत्रकार राकेश आर्य ने समूह को अलविदा कह दिया है. अब उन्होंने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की ओर अपना रुख किया है. नई पारी डीडी न्यूज के साथ शुरू की है. डीडी न्यूज में वे कंसलटेंट की भूमिका निभाएंगे. विशेषकर उन पर आउटपुट की जिम्मेदारी होगी. राष्ट्रीय सहारा में उन्होंने दिल्ली एडिशन में ब्यूरो चीफ के तौर पर भी काम किया. 1986 में आर्य ने पत्रकारिता की दुनिया में कदम रखा. आगरा में हिंदी दैनिक ‘आज’ से अपने करियर का आगाज किया. आगरा में रहते हुए वे इसके बाद दैनिक जागरण से जुड़ गए और यहां कॉरेस्पोंडेंट की भूमिका निभाई. इसके बाद वे बरेली आ गए और यहां अमर उजाला में स्पेशल कॉरेस्पोंडेंट के तौर पर काम किया. कई मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके आर्य ने सिर्फ राष्ट्रीय सहारा के दिल्ली एडिशन में ही सबसे लंबी पारी खेली. करीब 24 साल तक वे राष्ट्रीय सहारा, दिल्ली से जुड़े रहे.   

राकेश शुक्ला आईएनएच से जुड़े. बस्तर से खबर है कि वरिष्ठ पत्रकार राकेश शुक्ला ने आईएनएच न्यूज़ के साथ नई पारी की शुरुआत की है. राकेश शुक्ला ईटीवी में बतौर कांकेर रिपोर्टर अच्छा खासा काम कर अपनी पहचान बना चुके हैं. राकेश कांकेर के रहने वाले हैं और पिछले 20 सालों से मीडिया जगत में सक्रिय हैं.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन