Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गौरव को बेस्ट फोटोग्राफर का पुरस्कार, राकेश सिन्हा और जगजीत सिंह बग्गा को एवार्ड

फरीदाबाद ब्यूरो के अमर उजाला के फोटो जर्नलिस्ट गौरव चौधरी को 30वें सूरजकुण्ड हस्तशिल्प मेले में बेस्ट फोटोग्राफर का पुरस्कार प्राप्त हुआ है. गौरव चौधरी के पिता महेन्द्र चौधरी  सहारा समाचार पत्र में ब्यूरो चीफ के पद पर कार्यरत हैं. चौधरी को पुरस्कार मेले में भारतीय सभ्यता व संस्कृति के अनूठे संगम को दिखाने के लिए मिला है. इसमें बड़ी संख्या में प्रेस फोटोग्राफरों ने शिरकत की थी. गौरव ने बताया कि उनकी इस उपलब्धि का श्रेय वह फरीदाबाद के वरिष्ठ फोटो ग्राफर एवं फोटो जर्नलिस्ट एसोसिएशन के पूर्व प्रधान राजेश पुंजानी को भी देना चाहेंगे जिनके मार्गदर्शन में उन्होंने मीडिया जगत में कदम रखा.

झारखंड राज्य के गिरिडीह जिले में प्रभात खबर के पत्रकार राकेश सिन्हा को बेहतर पत्रकारिता के लिए पोल खोल 2016 अवार्ड एवं इंडियन पंच के पत्रकार जगजीत सिंह बग्गा को ग्रेट अचीवमेंट 2016 अवार्ड दिया गया. मौके पर मौजूद विधायक शाहाबादी ने कहा कि समाजहित में इन दोनों पत्रकारों की भूमिका काफी सराहनीय रही है. इसकी जितनी भी प्रशंसा की जाय कम है. वरिष्ठ पत्रकार अरविंद कुमार ने बताया कि वरिष्ठ पत्रकार राकेश सिन्हा ने शिक्षा माफियाओं के खिलाफ अभियान चलाकर उन पर कार्रवाई करवाई. वहीं युवा पत्रकार बग्गा ने सड़क निर्माण में अनियमितता व सरकारी राशि गबन का मामला उजागर किया. इन आरोपियों पर मुख्यमंत्री के आदेश पर कार्रवाई हुई. इसलिए इन दोनों पत्रकारों को सम्मानित किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन