Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

गोदी मीडिया दिवाली मिलन समारोह की कुछ और तस्वीरें देखिए, अवसरवादी पत्रकारों पर सर्जना शर्मा ने किया प्रहार (पार्ट-2)

भाजपा मुख्यालय के दीपावली मिलन की और तस्वीरें सामने आईं। पत्रकार सर्जना शर्मा ने फेसबुक पोस्ट में सत्ता बदलते ही पाला बदलने वाले अवसरवादी पत्रकारों पर तीखा प्रहार किया।

भाजपा मुख्यालय के दीपावली मिलन में पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते पत्रकार

भाजपा मुख्यालय में हुए दीपावली मिलन समारोह की तस्वीरों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से हाथ मिलाने, हाथ जोड़कर नमस्ते करने और एक अदद सेल्फी के लिए बैरिकेड पर झुके नामचीन पत्रकारों-संपादकों की नई-नई तस्वीरें सोशल मीडिया पर बड़े चाव से साझा की जा रही हैं। कोई इसे ‘बेहद आत्मीय मुलाकात’ बता रहा है, तो कोई इस बात पर निहाल है कि प्रधानमंत्री को बरसों पुराना इंटरव्यू तक याद है।

इसी बीच पत्रकार सर्जना शर्मा ने फेसबुक पर एक तीखी पोस्ट लिखकर अवसरवादी पत्रकारों पर करारा प्रहार किया है। बिना नाम लिए उन्होंने एक ऐसे संपादक की ‘पलटी’ का किस्सा सुनाया है, जो उनके मुताबिक यूपीए के दौर में संघ परिवार से जुड़े पत्रकारों को न्यूज रूम में अछूत बनाकर रखते थे और आज भाजपा के दीपावली मिलन में नेताओं के सामने बिछे जा रहे थे। सर्जना के शब्दों में, सरकार किसी की भी हो, सिस्टम इनका ही रहता है। पढ़िए सर्जना शर्मा ने क्या लिखा—

कांग्रेस और यूपीए के शासन काल में जो संपादक हमारे संघ परिवार से होने के कारण न्यूज रूम में हमें अछूत बना कर रखते थे कोई प्रमोशन, इंक्रीमेंट नहीं देते थे कोई महत्वपूर्ण एसाइनमेंट नहीं देते थे। हमारे इमीजिएट बॉस द्वारा लिखी गयी हमारी अच्छी सालाना रिपोर्ट की कॉपी ही गायब करवा देते थे वही “जीशा घटा” जनाब आज भाजपा के पत्रकार दीपावली मिलन में भाजपा नेताओं के सामने लहालोट हो रहे थे चरणों में बिछे जा रहे थे और भर भर प्लेट खा रहे थे।

ऐसे बदलता है समय इन्ही जनाब ने मोदी जी का 2014 में जो इंटरव्यू किया था उसमें जानबूझ कर क्रांतिकारी सवाल पूछे थे जिनका मोदी जी ने इनको मुंहतोड़ जवाब दिया था। उस समय अपने समुदाय के झंडाबरदार बने हुए थे मोदी जी को कटघरे में खड़ा कर रहे थे। अब देखो 2014 से 2026 तक जनाब आपाद मस्तक बदल गए हैं। जिन संघियों से नफरत करते थे उनके चरणों की अब वंदना करते हैं। बहुत मलहम लगा दिल पर उनकी पलटी देख कर उनकी चरण वंदना देख कर।

लेकिन इनका जुगाड़ सिस्टम गजब का होता है सरकार किसी की भी हो सिस्टम इनका रहता है अब भी जनाब देश की एक बड़ी न्यूज एजेंसी में बड़े पद पर हैं। और बेचारे बहुत से स्वयं सेवक जो मीडिया में थे वे बेरोजगार हैं। इसे कहते हैं चित भी मेरी पट भी मेरी अंटा मेरे बाप का।

— सर्जना शर्मा, फेसबुक पर
दिवाली मिलन के बहाने अवसरवादी पत्रकारों पर सर्जना शर्मा की फेसबुक पोस्ट
सर्जना शर्मा की फेसबुक पोस्ट

इस खबर का पहला भाग यहां पढ़ें: पीएम संग सेल्फी के लिए लपलपाते पत्रकारों से कठिन सवाल पूछने की उम्मीद रखना बेकार, देखें दिवाली मिलन की तस्वीरें (पार्ट-1)


अब देखिए दिवाली मिलन की कुछ और तस्वीरें और पोस्ट—

सेल्फी के लिए उमड़े पत्रकारों पर मुकेश कुमार की फेसबुक पोस्ट
मुकेश कुमार की फेसबुक पोस्ट
दिवाली मिलन में पीएम मोदी से हाथ मिलाते पत्रकार, कंचना यादव की फेसबुक पोस्ट
कंचना यादव की फेसबुक पोस्ट
दिवाली मिलन की तस्वीर पर सुधीर चौधरी का ट्वीट
सुधीर चौधरी का ट्वीट
दीपावली मिलन में पीएम मोदी से मुलाकात पर शमशेर सिंह की फेसबुक पोस्ट
शमशेर सिंह की फेसबुक पोस्ट
दिवाली मिलन में पीएम मोदी के साथ जितेंदर शर्मा की तस्वीर
जितेंदर शर्मा की फेसबुक पोस्ट
दिवाली मिलन में पीएम मोदी से मुलाकात पर रीमा पाराशर की फेसबुक पोस्ट
रीमा पाराशर की फेसबुक पोस्ट
दिवाली मिलन में पीएम मोदी के साथ अनिल सिंघवी की सेल्फी
अनिल सिंघवी की फेसबुक पोस्ट
दीपावली मिलन में पीएम मोदी से मुलाकात पर मीनाक्षी जोशी की फेसबुक पोस्ट
मीनाक्षी जोशी की फेसबुक पोस्ट
दीपावली मिलन में पीएम मोदी से वरिष्ठ पत्रकारों की मुलाकात पर तुषार राय की फेसबुक पोस्ट
तुषार राय की फेसबुक पोस्ट
दिवाली मिलन में पीएम मोदी से मिलते पत्रकार, आशुतोष पांडेय की फेसबुक पोस्ट
आशुतोष पांडेय की फेसबुक पोस्ट

और ये रहे दिवाली मिलन के वीडियो के कुछ दृश्य—

भाजपा दिवाली मिलन में पीएम मोदी के साथ सेल्फी लेते पत्रकार
पीएम के साथ सेल्फी की होड़
दिवाली मिलन में पीएम मोदी को हाथ जोड़कर अभिवादन करते पत्रकार
हाथ जोड़े पत्रकार
दिवाली मिलन में बैरिकेड पर मोबाइल लिए पीएम मोदी से मिलते पत्रकार
बैरिकेड पर मोबाइल लिए पत्रकार

पहला भाग: पीएम संग सेल्फी के लिए लपलपाते पत्रकारों से कठिन सवाल पूछने की उम्मीद रखना बेकार, देखें दिवाली मिलन की तस्वीरें (पार्ट-1)

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास