Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ताज प्रेस क्लब में सम्मानित किए गये वरिष्ठ पत्रकार गोलेश स्वामी!

Group of men at an award ceremony exchanging a plaque on stage.

गोलेश स्वामी-

यूं तो मुझे जिला, प्रदेश और राष्ट्रीय स्तर के अनेक सम्मान मिले हैं, लेकिन कल 30 मई को हिंदी पत्रकारिता के दो सौ साल पूरे होने के उपलक्ष्य में अपने शहर आगरा के ताज प्रेस क्लब द्वारा सम्मानित किया जाना, किसी अंतरराष्ट्रीय सम्मान से कम नहीं है।

पत्रकारिता के क्षेत्र में आगरा शहर का नाम देश और प्रदेश स्तर पर रोशन करने लिए मुझे सम्मान समारोह के मुख्य अतिथि केंद्रीय राज्य मंत्री और आगरा के सांसद डॉ एसपी सिंह बघेल जी, विशिष्ट अतिथि यूपी के उच्च शिक्षा मंत्री श्री योगेन्द्र उपाध्याय जी और विधायक श्री पुरुषोत्तम खंडेलवाल जी ने प्रदान किया।

यूं तो मुझे लखनऊ के एक सम्मान समारोह में शामिल होना था। लेकिन ताज प्रेस क्लब के अध्यक्ष छोटे भाई समान मनोज मिश्र के आग्रह को मैं टाल नहीं सका। क्योंकि मेरा सोच है कि अपने शहर का सम्मान सभी सम्मानों से ऊपर होता है। सम्मान समारोह की खासियत यह रही अपने अनेक पुराने वरिष्ठों, मित्रों और सहयोगियों से भी मुलाकात हुई।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन