Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

गोण्डा महोत्सव के मंच से डीएम ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के पदाधिकारियों को दिलाई पद व गोपनीयता की शपथ

गोण्डा महोत्सव के मंच से जिलाधिकारी अजय कुमार उपाध्याय ने श्रमजीवी पत्रकार यूनियन के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई।  डीएम ने अपने सम्बोधन में कहा कि पत्रकार समाज को दिशा देता है। ऐसे में पत्रकारों को अपने लेखनी का उपयोग सोच-समझ कर करना चाहिए तथा दायित्वों का निर्वाहन निष्ठापूर्वक करें, क्योंकि समाज को पत्रकारों से बहुत बड़ी अपेक्षा होती है। गोण्डा महोत्सव का जिक्र करते हुए उन्होंने कहा कि महोत्सव की भूमिका बनाने में व जन-जन तक पहुंचाने में पत्रकारों का सराहनीय योगदान रहा है।

पत्रकारों के हर दुख-सुख में हम उनके साथ हैं। इसी क्रम में कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए यूनियन के जिलाध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा ने कहा कि संगठन से जुड़ा हर व्यक्ति अपने को अध्यक्ष समझे। पत्रकारों का उत्पीड़न किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। हम हारे-जीते सभी साथियों से यह अपील करते हैं कि संगठन को मजबूत बनाने के लिए वे हमेशा तत्पर रहें और समय-समय पर हमें सुझाव देते रहें। हर सुझाव पर गंभीरतापूर्वक विचार किया जाएगा।

इस अवसर पर संरक्षक मंडल के  सदस्य छेदी लाल अग्रवाल, कमर अब्बास, एस.पी. मिश्रा, सुरेश कुमार पांडेय, आर.पी. पांडेय, अरूण कुमार मिश्रा, राष्ट्रीय पर्षाद तेज प्रताप सिंह, अध्यक्ष कैलाश नाथ वर्मा, उपाध्यक्ष रवींद्र प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष प्रदीप कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष चंद्र प्रकाश तिवारी, महामंत्री जानकी शरण द्विवेदी, कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी, जिला मंत्री विनोद कुमार तिवारी, जिला मंत्री जगतराम अग्रवाल, जिला मंत्री अमित श्रीवास्तव संयुक्त मंत्री धीरेंद्र सिंह विसेन, संयुक्त मंत्री महेंद्र तिवारी, तहसील कार्यकारिणी गोण्डा के अध्यक्ष चंद्रेश्वर तिवारी, उपाध्यक्ष दिलीप कुमार गुप्ता, मोहम्मद हनीफ सिद्दीकी, मंत्री राहुल तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रदीप कुमार, संयुक्त मंत्री चंद्र गुप्त मौर्य, तरबगंज तहसील के अध्यक्ष योगेश कुमार पांडेय, उपाध्यक्ष संजीव कुमार, अखिलेश त्रिपाठी, मंत्री विजय कुमार, कोषाध्यक्ष घनश्याम, संयुक्त मंत्री अमित पांडेय, तहसील करनैलगंज के अध्यक्ष लखन लाल शुक्ला, उपाध्यक्ष अमरेश, मंत्री चंद्रशेखर पांडेय, कोषाध्यक्ष अनिल दूबे, तहसील मनकापुर के अध्यक्ष रूद्रेश प्रताप सिंह, उपाध्यक्ष अशफाक आलम, कमलेेश पांडेय, मंत्री यज्ञ नारायन तिवारी, कोषाध्यक्ष राकेश दत्त पांडेय, संयुक्त मंत्री सुधांश गुप्ता उपस्थित रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन