Connect with us

Hi, what are you looking for?

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला ‘ज्ञानू’ का लखनऊ पीजीआई में निधन!

A bald man with an orange tilak on his forehead stands in a crowded indoor festival hall with colorful balloons overhead; a reporter's microphone is held near his chest.

लखनऊ: वरिष्ठ पत्रकार ज्ञानेंद्र शुक्ला ज्ञानू जी का निधन हो जाने की सूचना सामने आई है। बताया जा रहा है कि उनका लखनऊ स्थित पीजीआई में इलाज चल रहा था, जहां इलाज के दौरान कल मंगलवार रात उनका निधन हो गया। ज्ञानेंद्र जी इंडिया टीवी के लिए कार्य कर रहे थे। कालपी (जालौन) के मूलनिवासी ज्ञानेंद्र कानपुर में रहकर पत्रकारिता में सक्रिय थे। उनके निधन पर तमाम लगों ने उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की है।


बहुत ही दुखद खबर की मेरे प्रिय भाई ज्ञानु शुक्ला मेरे अच्छे मित्र वरिष्ठ पत्रकार हमारे बीच नहीं रहे भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।
-राजेश चंदेल

Self-portrait of a man with a bald head and mustache, arms crossed, wearing a gray shirt inside a bright temple with ornate doors in the background.

योगेंद्र सिंह-

ढाई दशक से अधिक का साथ… पुराने पत्रकारों में अब बहुत चुनिंदा लोग ही शेष बचे है… हम सभी को इस तरह छोड़कर चले जाना उचित नहीं रहा ज्ञानू भाई…

अभी कुछ दिनों पहले महाकाल के दर्शन कर वापस लौटते समय ज्ञानू कानपुर देहात आये और कहा कि भाई अब सबकुछ छोड़ दिया….

महाकाल की कसम दिल में खुशी हुई और हमेशा की तरह हम दोनों एक दूसरे के गले लगे… लेकिन क्या पता था कि उस दिन ज्ञानू मुझसे आखिरी बार गले मिल रहा था..

ईश्वर पुण्यआत्मा को अपनी शरण में ले और दुख की इस घड़ी में रश्मि भाभी व आराध्या बिटिया को साहस प्रदान करें…


हमारे मीडिया साथी Gyanendra Shukla इंडिया टीवी के वरिष्ठ पत्रकार कानपुर का आज निधन हो गया, उनसे बहुत कुछ सीखने को मिला, शब्दों में बयां नहीं कर सकता, बहुत ही मन दुःखद है आज..
-आकाश राठौर

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन