Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

हरिद्वार में हुआ इन महिला पत्रकारों का सम्मान

हरिद्वार।‌ एनयूजे (आई) ने कहा कि सरकार की ग़लत नीतियों के चलते अधिकांश अखबार बंद होने की कगार पर पहुंच गए हैं। संगठन लघु एवं मझोले अखबार मालिकों के साथ खड़ा है और लघु एवं मझोले अखबार को बचाने के लिए हर संघर्ष के लिए तैयार है।

नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) का राष्ट्रीय अधिवेशन प्रेम नगर आश्रम हरिद्वार में शुरू हुआ। महिला दिवस का दिन होने की वजह से महिला पत्रकारों को शॉल व स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के मौके पर हरिद्वार में महिला पत्रकारों सुलेखा शर्मा, कनुप्रिया, समपा डे, रीना राणा, राखी खसोला, सुषमा सक्सेना, भरणी गोस्वामी, मीनाक्षी वर्मा, इंद्राणी सरकार, बबीता चौहान, दीपशिखा एवं हरिद्वार से प्रतिभा वर्मा, कुमकुम शर्मा, नीलम सैनी, मंजू नेगी सहित अन्य को नेशनल यूनियन ऑफ जर्नलिस्ट्स (इंडिया) द्वारा शाल एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया।

दो दिवसीय अधिवेशन के पहले दिन संगठन की मांग पत्रकार सुरक्षा कानून, वर्किंग जर्नलिस्ट एक्ट की बहाली, मीडिया काउंसिल का गठन, मीडिया कमीशन का गठन, नेशनल रजिस्ट्रार फॉर जर्नलिस्ट्स, लघु एवं मध्यम समाचार पत्रों को आर्थिक सहायता, डिजिटल मीडिया के लिए नियम, सभी राज्यों में एक्रीडेशन कमेटियों का गठन, मीडिया संस्थानों में कर्मचारियों की छंटनी का विरोध, उचित वेतन, काम का समय तय हो, पत्रकारों को पेंशन, पूरे देश में पत्रकारों के लिए स्वास्थ्य बीमा, सभी राज्यों में बस यात्रा की सुविधा, रेलवे यात्रा में 50 फीसदी रियायत की बहाली को लेकर गहन विचार मंथन किया गया। इस मौके पर कार्यक्रम का संचालन संयोजक धर्मेंद्र चौधरी ने किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन