Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

गंभीर बीमारी से जूझ रहे ग्रामीण पत्रकार को आपरेशन के लिए फौरन आर्थिक मदद की जरूरत

उत्तर प्रदेश के जनपद इटावा स्थित कस्बा बकेवर के मुहल्ला पटेलनगर निवासी कर्तव्यपरायण व लगनशील पत्रकार मंतोष तिवारी एक घातक सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल होकर विगत 11 मार्च 2016 को अपनी रीढ़ की हड्डी गँवा बैठे। तभी से धनाभाव और आर्थिक तंगी के चलते मृत्यु से संघर्ष करते हुए शैय्या पर पड़ा यह वरिष्ठ कलमकार पहले जैसा जीवन लौट आने की उम्मीद में एक-एक पल का इंतजार कर रहा है। दैनिक जागरण अखबार के अंशकालिक संवाददाता मंतोष तिवारी का जीवन खतरे में है।  चिकित्सकीय परीक्षणों और दीर्घकालिक इलाज के दौरान तिवारी परिवार आभूषण आदि बेचकर बदहाली की कगार पर पहुंच चुका है। पत्रकार मंतोष तिवारी के प्राणों की रक्षार्थ चिकित्सकों ने रीढ़ की हड्डी का अविलम्ब आपरेशन कराये जाने का परामर्श दिया है। परंतु आर्थिक तंगी और बदहाली के कारण आपरेशन करा पाना संभव नहीं हो पा रहा है।

मंतोष तिवारी जी के जीवन रक्षार्थ जो भी सज्जन अपना आर्थिक अंशदान कर पुण्य अर्जित करना चाहें, वे स्वेच्छानुसार आर्थिक सहायता प्रदान करने हेतु श्री मंतोष तिवारी के फोन नंबर 7500265865 पर सम्पर्क कर सकते हैं अथवा अपनी आर्थिक मदद राशि उनके भारतीय स्टेट बैंक के लखना ब्रांच, इटावा के खाता नंबर 10754771404 में आईएफएससी कोड 0001969 के जरिए भेज सकते हैं। आपकी सहृदयता, अनुकम्पा और कृपाशीलता के लिए तिवारी परिवार सदैव ऋणी रहेगा।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन