Connect with us

Hi, what are you looking for?

आवाजाही

हिना गंभीर और कुणाल कश्यप की नई पारी, स्नेहेश एलेक्स फिलिप ने छोड़ा ये संस्थान!

हिना गंभीर बनीं टाइम्स नेटवर्क की एंकर और सीनियर न्यूज़ एडिटर, कुणाल कश्यप ETV भारत पहुंचे और स्नेहेश एलेक्स फिलिप ‘द प्रिंट’ से अलग हुए।

हिना गंभीर को टाइम्स नेटवर्क में एंकर और सीनियर न्यूज़ एडिटर की जिम्मेदारी मिली है। इसकी जानकारी उन्होंने LinkedIn पोस्ट के जरिए दी। हिना 2024 में न्यूज़ एडिटर के रूप में टाइम्स नेटवर्क में लौटी थीं। इससे पहले वे 2016 से 2021 तक भी इसी नेटवर्क में अलग-अलग भूमिकाओं में रहीं और तब उनकी आखिरी जिम्मेदारी डिप्टी न्यूज़ एडिटर/एंकर की थी। कम्युनिकेशंस और न्यूज़ इंडस्ट्री में 15 साल से ज्यादा का अनुभव रखने वाली हिना वेबर शैंडविक, आख्या इंडिया, मिरर नाउ, एनडीटीवी और दूरदर्शन न्यूज़ में भी काम कर चुकी हैं।

क्राइम रिपोर्टर कुणाल कश्यप ने नवभारत टाइम्स छोड़कर ETV भारत के डिजिटल प्लेटफॉर्म में सीनियर रिपोर्टर के पद पर नई पारी शुरू की है। उन्होंने अप्रैल 2016 में पंजाब केसरी से करियर शुरू किया था और वहां सितंबर 2021 तक रहे। इसके बाद वे टाइम्स समूह के सांध्य टाइम्स से जुड़े और इस साल अगस्त में सांध्य टाइम्स बंद होने पर नवभारत टाइम्स आ गए थे। कुणाल 2016 से लगातार क्राइम, कानूनी मामलों और सामाजिक मुद्दों पर रिपोर्टिंग कर रहे हैं। उन्होंने दिल्ली यूनिवर्सिटी के श्री गुरु नानक देव खालसा कॉलेज से हिंदी जर्नलिज्म और मास कम्युनिकेशन में ग्रेजुएशन किया है।

डिफेंस और डिप्लोमेसी एडिटर स्नेहेश एलेक्स फिलिप करीब आठ साल बाद ‘द प्रिंट’ से अलग हो गए हैं। उन्होंने X पर पोस्ट करके यह जानकारी दी और द प्रिंट के संस्थापक व एडिटर-इन-चीफ शेखर गुप्ता को अपना मेंटर बताते हुए उनका और सहकर्मियों का आभार जताया। स्नेहेश ने दिसंबर 2018 में सीनियर एसोसिएट एडिटर के रूप में द प्रिंट जॉइन किया था और बाद में रक्षा व विदेश मामलों की कवरेज संभाली। वे संस्थान की वीडियो सीरीज ‘DefenceScope’ के होस्ट भी रहे। इससे पहले वे रिपब्लिक में स्ट्रैटेजिक अफेयर्स के डिप्टी एडिटर रहे, PTI में करीब एक दशक काम किया (जिसमें 2013 में इस्लामाबाद में संवाददाता की तैनाती शामिल है) और करियर की शुरुआत द न्यू इंडियन एक्सप्रेस से की थी। अगली पारी के बारे में अभी कोई जानकारी सामने नहीं आई है।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास