Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

उत्तराखंड में भी हुआ हृदयेश जोशी की किताब का विमोचन

एनडीटीवी फेम हृदयेश जोशी की लिखी किताब ‘तुम चुप क्यों रहे केदार’ का विमोचन दिल्ली के बाद उत्तराखंड के हल्द्वानी में भी हुआ. उत्तराखंड मुक्त विश्व विद्यालय सभागार में कुलपति सुभाष धूलिया, अमर उजाला के स्थानीय संपादक सुनील शाह, पत्रिकारिता विभाग के प्रमुख गोविन्द सिंह, बुक वर्ल्ड के एमडी रणधीर अरोरा ने हृदयेश जोशी के साथ इस किताब को पाठकों तक पहुँचाया।

इस किताब में केदारनाथ आपदा के बाद की गयी रिपोर्टिंग, सरकारी तंत्र की विफलता, स्थानीय लोगों की मार्मिक व्यथा, तीर्थ यात्रियों के अनुभव को सहज और दिल से लिखा गया है। पुस्तक विमोचन समारोह मीडिया डिबेट में बदल गया। सुनील शाह ने इलेक्ट्रॉनिक मीडिया की भूमिका पर प्रकाश डाला। हृदयेश जोशी ने कहा कि मौजदा दौर में दर्शकों को खबरों के लिए ज्यादा पैसे देना पड़ सकता है तभी विज्ञापन बाजार को न्यूज़ चैनल से दूर किया जा सकेगा।

वीसी सुभाष धूलिया ने कहा कि पत्रकारिता  इवेंट आधारित न होकर फॉलोअप आधारित होगी तो ज्यादा असरदार परिणाम सामने आएंगे। संचालन कर रहे एनडीटीवी पत्रकार दिनेश मानसेरा ने कहा कि लोगों की आखिरी उम्मीदें भी मीडिया से ही है। बहस में सनंद कुमार सिंह, डॉ गिरजा शंकर पाण्डे, डॉ आर सी मिश्रा, सुमित ह्र्यदेश, सर्वेश दुबे ने भी हिस्सा लिया। कार्यक्रम में पत्रकार दिनेश पाण्डे, गौरव गुप्ता, पंकज वार्ष्णेय, विपिन चंद्रा, राकेश कुमार, गणेश जोशी, महेश दत्त  के अलावा कई लेखक, बुद्धिजीवी मौजूद रहे। पुस्तक का देहरादून में विमोचन 22 जून को मार्शल स्कूल में रखा गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. shridev singh rawat

    June 21, 2014 at 11:31 am

    🙄

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन