Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

आईबीएन7 से आकाश सोनी, प्रवीण तिवारी, तस्लीम खान, समीर चटर्जी, अनंत विजय, इकबाल रिजवी समेत आठ निकाले गए

आईबीएन7 से एक बड़ी सूचना आ रही है. टीआरपी में लगातार पिट रहे इस चैनल के प्रबंधन ने खिसियानी बिल्ली खंभा नोचे की तर्ज पर आठ कर्मियों की बलि ले ली है. इसमें कई वरिष्ठ पत्रकार हैं तो कुछ सीनियर एंकर. जिन आठ पत्रकारों को बाहर का रास्ता दिखाया गया है उनके नाम हैं- आकाश सोनी, प्रवीण तिवारी, तस्लीम खान, समीर चटर्जी, अनंत विजय, इकबाल रिजवी, इंद्रजीत राय और नौशाद अली. शुक्रवार को आईबीएन7 के एचआर ने सुबह से शाम तक में आठ वरिष्ठ पत्रकारों से इस्तीफा लिया.

इन सभी लोगों को बस एक एक महीने की तनख्वाह दी गई है. कहा जा रहा है कि इन लोगों खराब परफारमेंस के कारण निकाला गया है लेकिन सूत्रों का कहना है कि टीआरपी में पिट रहे चैनल के शीर्षस्थ लोग अपनी कुर्सी बचाने के लिए इन आठ लोगों को बलि का बकरा बना दिए. आईबीएन7 में पहले भी ऐसा होता रहा है. आकाश सोनी और डॉ. प्रवीण तिवारी वरिष्ठ एंकर हैं जिनकी तैनाती सुमित अवस्थी ने अपने कार्यकाल में की थी. तस्लीम ख़ान, समीर चटर्जी, अनंत विजय,  इक़बाल रिज़वी काफी पहले से चैनल के साथ थे. इन आठ लोगों की नौकरी जाने से बाकी बे लोग भी बेहद डरे और आतंकित हैं.

ये भी पढ़ सकते हैं….

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन