Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

इंडिया टुडे ग्रुप का ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूशन’ अभियान, विजेता को मिलेंगे 50 लाख रुपये

Poster for a pollution-solution campaign reading 'Pollution ka Solution' by India Today Group, with wind turbines, trees, and city skyline visuals.

नई दिल्ली, 22 अगस्त 2026। दिल्ली में लगातार बढ़ते वायु प्रदूषण की समस्या के बीच इंडिया टुडे ग्रुप ने ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूशन’ नाम से पांच सप्ताह का नागरिक-केंद्रित अभियान शुरू किया है। इस पहल का उद्देश्य प्रदूषण की समस्या पर चर्चा और जागरूकता तक सीमित रहने के बजाय ऐसे व्यावहारिक और कारगर समाधान तलाशना है, जिन्हें जमीन पर लागू किया जा सके।

अभियान में खास तौर पर स्वच्छ परिवहन और वाहनों से होने वाले प्रदूषण को केंद्र में रखा गया है। नागरिक अपने ऐसे नए और प्रभावी सुझाव साझा कर सकेंगे, जिनसे दिल्ली में वायु प्रदूषण को कम करने में मदद मिल सकती है। इसके लिए सुझाव indiatoday.in/pollution-ka-solution पर भेजे जा सकते हैं।

प्राप्त सुझावों की विशेषज्ञों, उद्योग जगत से जुड़े लोगों और जमीनी स्तर पर उनकी व्यवहारिकता के आधार पर जांच की जाएगी। चुनिंदा प्रस्तावों का जरूरत पड़ने पर जमीन पर परीक्षण भी किया जाएगा, ताकि यह पता लगाया जा सके कि वे वास्तव में प्रदूषण कम करने में कितने प्रभावी हैं।

इस पहल की जूरी में आईआईटी कानपुर के निदेशक प्रो. मनींद्र अग्रवाल, इंडिया टुडे ग्रुप की वाइस चेयरपर्सन और एडिटर-इन-चीफ कली पुरी, दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति के नरेश प्रियदर्शी, मेदांता- द मेडिसिटी की वरिष्ठ निदेशक एवं पीडियाट्रिक्स विभाग की प्रमुख डॉ. नीलम मोहन और 1983 क्रिकेट विश्व कप विजेता टीम के कप्तान कपिल देव शामिल हैं।

पांच सप्ताह के अभियान के बाद ग्रैंड फिनाले आयोजित किया जाएगा। इसमें चुने गए समाधानों को विशेषज्ञों और संबंधित हितधारकों के सामने प्रस्तुत किया जाएगा। विजेता समाधान को दिल्ली के मुख्यमंत्री अपनाकर उसे बड़े स्तर पर लागू करने की संभावनाएं तलाशेंगे। इसके साथ ही विजेता को 50 लाख रुपये की नकद पुरस्कार राशि भी दी जाएगी।

इंडिया टुडे ग्रुप के मुताबिक, ‘पॉल्यूशन का सॉल्यूशन’ का मकसद प्रदूषण पर सिर्फ बहस करने के बजाय जागरूकता से कार्रवाई और चर्चा से समाधान की दिशा में आगे बढ़ना है। अभियान के जरिए दिल्ली के वायु प्रदूषण के लिए ऐसे समाधान तलाशने की कोशिश की जा रही है, जो व्यावहारिक, प्रमाण आधारित और बड़े स्तर पर लागू किए जा सकें।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन