Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

एबीपी न्यूज से वरिष्ठ पत्रकार इंद्रजीत राय का इस्तीफा, इस फील्ड में बढ़ाएंगे कदम

रिष्ठ पत्रकार व एबीपी न्यूज के इनपुट हेड इंद्रजीत राय को लेकर खबर है कि उन्होंने संस्थान से रिजाइन कर दिया है. फिलहाल वह 6 महीने के नोटिस पीरियड पर रहेंगे और कल से तीन मार्च 2025 के दिन संस्थान में उनके कामकाज का आखिरी दिन होगा. राय एबीपी से पिछले सात वर्षों से जुड़े हुए हैं.

भड़ास4मीडिया को विश्वसनीय सूत्रों से राय के इस्तीफे जानकारी प्राप्त हुई है. फॉरेंसिक विज्ञान पर मजबूत पकड़ रखने वाले इंद्रजीत राय संस्थान से अलग होने के बाद फॉरेंसिक विज्ञान की दुनिया में कदम आगे बढ़ाएंगे. एबीपी ज्वाइन करने से पहले वह लगभग तीन वर्ष तक पुलिस फॉरेंसिक विभाग में बतौर ट्रेनर कार्यरत थे.

इंद्रजीत राय आईबीएन 7, लाइव इंडिया, न्यूज एक्सप्रेस, न्यूज नेशन, जी न्यूज के अलावा अलजजीरा और एचबीओ जैसे नेटवर्क के साथ स्वतंत्र पत्रकार के तौर पर काम कर चुके हैं.

मूलरूप से यूपी के बलिया के रहने वाले इंद्रजीत राय ने लखनऊ से मास्टर ऑफ फॉरेंसिक साइंस की पढ़ाई की है. राय के पास फॉरेंसिक साइंस में तीन पीजी डिग्रियां हैं. इसके अलावा उन्होंने शारदा विश्वविद्यालय से फॉरेंसिक साइंस में पीएचडी भी हासिल की है.

गौरतलब है कि इंद्रजीत राय को इसी वर्ष जीन में 11वें इंटरनेशनल भारत गौरव अवार्ड से फ्रांस की संसद में सम्मानित किया गया था. यह सम्मान भी उन्हें फॉरेंसिक पत्रकारिता कटेगरी में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया था.

ये भी पढ़ें…

भारतीय पत्रकार इन्द्रजीत राय को फ्रांस में मिला अन्तर्राष्ट्रीय भारत गौरव अवार्ड!

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन