Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

भारतीय पत्रकार इन्द्रजीत राय को फ्रांस में मिला अन्तर्राष्ट्रीय भारत गौरव अवार्ड!

बीपी न्यूज़ के एक्ज़ीक्यूटिव एडिटर इन्द्रजीत राय को 11वें अन्तर्राष्ट्रीय भारत गौरव अवार्ड से सम्मानित किया गया। ये सम्मान उन्हें फारेन्सिक जर्नलिज़म में उल्लेखनीय योगदान के लिए दिया गया। अवार्ड समारोह का आयोजन फ्रांस की सीनेट (संसद) में किया गया।

इन्द्रजीत भारत के पहले और दुनिया में सबसे लंबे वक्त तक काम करने वाले फारेन्सिक जर्नलिस्ट हैं। इन्द्रजीत राय के अलावा पद्मभूषण श्री कमलेश डी पटेल, पद्मश्री श्री सुधीर शाह, राष्ट्रपति रामनाथ कोविद के हांथों नारी शक्ति सम्मान से सम्मानित होने वाली श्रीमती बतूल बेगम, अयोध्या में रामलला के कपड़े डिज़ाइन करने वाले श्री मनीष त्रिपाठी, राष्ट्रीय फिल्म पुरस्कार पाने वाले अन्नू कपूर के अलावा 18 देशों में रहने वाले उन भारतीयों को सम्मानित किया गया जिन्होंने अन्तर्राष्ट्रीय पटल पर अपना और अपने देश का गौरव बढ़ाया है।

श्री इन्द्रजीत राय को यह सम्मान फ्रांसीसी संसद के उपाध्यक्ष डॉक्टर डोमनिक थियोफिले, फ्रांसीसी सांसद फ्रेडरिक बुवल, अन्तर्राष्ट्रीय भारत गौरव अवार्ड संस्था के अध्यक्ष श्री सुरेश मिश्रा ने सौंपा। समारोह में फ्रांस सरकार के प्रतिनिधि, सांसद और भारतीय दूतावास के अधिकारियों समेत अनेक गणमान्य लोग उपस्थित रहे। ये अवार्ड भारतीय, संस्कृति संस्थान की तरफ से हर साल दिया जाता है।

समारोह के दौरान भारतीय दूतावास के अधिकारियों नें भारत और फ्रांस के रिश्तों को ऐतिहासिक बताते हुए पुरस्कार पाने वाले लोगों को बधाई दी। फ्रांसीसी संसद के उपाध्यक्ष डॉक्टर डोमनिक थियोफिले नें कहा कि भारतीयों और फ्रांस के लोगों की प्रतिभा का लोहा दुनिया मान चुकी है, दोनों देशों के लोग दुनिया की बेहतरी के लिए लगातार काम कर रहे हैं। श्री सुरेश मिश्रा नें सभी लोगों को बधाई देते हुए कहा कि भारतीय पूरी दुनिया में अपनी काबीलियत का लोगा मनवाने में कामयाब हुए हैं, ये सम्मान उनकी कामयाबी को सलाम करने का ज़रिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन