Connect with us

Hi, what are you looking for?

दिल्ली

वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू की सड़क हादसे ने ली जान!

Smiling middle-aged man with short gray hair and a mustache, wearing a beige jacket and white shirt against a green background.

नई दिल्ली/हैदराबाद। वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू का रविवार रात दिल्ली में एक सड़क हादसे में निधन हो गया। उनके आकस्मिक निधन पर स्पोर्ट्स जर्नलिस्ट्स फेडरेशन ऑफ इंडिया (SJFI) ने गहरा शोक व्यक्त किया है।

एसजेएफआई ने अपने शोक संदेश में कहा कि जसविंदर सिद्धू खेल पत्रकारिता का एक सम्मानित और समर्पित चेहरा थे। अपने लंबे पत्रकारिता करियर के दौरान उन्होंने देश के कई प्रमुख समाचार पत्रों में कार्य किया और खेल पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान दिया।

फेडरेशन ने कहा कि सिद्धू अपनी पेशेवर कार्यशैली, ईमानदारी और खेल पत्रकारिता के प्रति प्रतिबद्धता के लिए जाने जाते थे। उनके निधन से खेल पत्रकारिता जगत को अपूरणीय क्षति हुई है।

एसजेएफआई ने दिवंगत पत्रकार के परिजनों, मित्रों और सहयोगियों के प्रति गहरी संवेदना व्यक्त करते हुए ईश्वर से दिवंगत आत्मा की शांति और शोक संतप्त परिवार को इस कठिन समय में संबल प्रदान करने की प्रार्थना की है।

फेडरेशन ने कहा कि खेल पत्रकारिता जगत हमेशा जसविंदर सिद्धू के योगदान और उनके कार्यों को याद रखेगा।


हर्ष कुमार-

वरिष्ठ खेल पत्रकार जसविंदर सिद्धू (58) का रविवार को दिल्ली में एक सड़क दुर्घटना में निधन हो गया। सिद्धू ने अमर उजाला और द हिंदुस्तान टाइम्स के लिए काम किया था और वह बीबीसी हिंदी के लिए भी लिखते थे।

Bald man with a mustache wearing an orange shirt, looking at the camera against a light background.

उन्होंने भारत के 2006 के पाकिस्तान क्रिकेट दौरे और ऑस्ट्रेलिया में 2015 के 50-ओवर विश्व कप को भी कवर किया था। जब मैं अमर उजाला में खेल पेज पर काम करता था तो सिद्धू की खबरों का अनुवाद व संपादन करते थे। उस समय वे अमर उजाला के साथ जुड़े ही थे।

कभी मुलाकात नहीं हुई थी। मोबाइल तब थे नहीं, कभी कभी कुछ बात करनी होती थी तो उनसे लैंडलाइन पर बात हो जाती थी।

सिद्धू की मौत रविवार तड़के पूर्वी दिल्ली के कल्याणपुरी में गाजीपुर सीएनजी पंप के पास राष्ट्रीय राजमार्ग-9 पार करते समय कथित तौर पर एक मोटरसाइकिल की टक्कर लगने से हुई। मोटरसाइकिल सवार, जिसकी पहचान उत्तर प्रदेश के मुजफ्फरनगर जिले के खतौली निवासी आसिफ (35) के रूप में हुई है, को भी दुर्घटना में चोटें आईं और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

दिल्ली पुलिस के एक अधिकारी के मुताबिक कल्याणपुरी थाने में लापरवाही से गाड़ी चलाने और लापरवाही से मौत का कारण बनने के लिए प्रासंगिक बीएनएस (BNS) धाराओं के तहत एक एफआईआर (FIR) दर्ज की है, और कहा कि आसिफ पर मामला दर्ज किया गया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन