Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

झांसी में बवाल के बाद अखबार मालिक, समूह संपादक और संपादक गिरफ्तार

झांसी : सांध्य अखबार में संप्रदाय विशेष को चोट पहुंचाने वाली खबर छापने के आरोप में पुलिस ने मालिक, एडिटर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अखबार से चूक ये हुई कि खबर के साथ दो धर्मों के लोगों की फोटो एक साथ इनसेट कर प्रकाशित कर दी गई। 

झांसी : सांध्य अखबार में संप्रदाय विशेष को चोट पहुंचाने वाली खबर छापने के आरोप में पुलिस ने मालिक, एडिटर समेत तीन को गिरफ्तार कर लिया। चार लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराया गया है। अखबार से चूक ये हुई कि खबर के साथ दो धर्मों के लोगों की फोटो एक साथ इनसेट कर प्रकाशित कर दी गई। 

काजी मौलाना हासिम, काजी मुफ्ती मो. साबिर अंसारी कासमी, मो. शाकिर मकरानी द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के मुताबिक धार्मिक भावनाओं को भड़काने के उद्देश्य से सांध्य कालीन समाचार पत्र के स्वामी नत्थू उर्फ नाथूराम कुशवाहा, संपादक श्रीमती चांदनी कुशवाहा, ग्रुप एडीटर चंद्रकांत यादव व स्थानीय संपादक ज्ञानेश्वर ने आपत्तिजनक फोटो छापी है। आरोप है कि धार्मिक जनमानस में दंगा भड़काने एवं धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने के उद्देश्य से जान बूझकर छापी गई फोटो पर जब समाज के उलेमाओं ने नत्थू कुशवाहा से अखबार में खंडन छापने के बाबत बात की तो उन्होंने मना कर दिया। यही नहीं, धमकी देते हुए कहा कि हम ऐसी ही तस्वीर छापते रहेंगे। तुमसे जो बने कर लो और गालियां दीं। जान से मारने की धमकी दी, जिससे लोगों में आक्रोश है। 

असलम शेर पुत्र हाजी चौ. महमूद निवासी बाहर सैयर गेट कोतवाली ने दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि धार्मिक उन्माद फैलाने व धार्मिक भावनाओं को ठेस पहुंचाने को छापी आपत्तिजनक फोटो के मामले में मंगलवार को पंचवटी स्थित कार्यालय गए थे। वहां अखबार के स्वामी नत्थू उर्फ नाथूराम कुशवाहा, संपादक चांदनी कुशवाहा, ग्रुप संपादक चंद्रकांत यादव, स्थानीय संपादक ज्ञानेश्वर व दो-तीन अज्ञात लोग मिले। जब उन्होंने नत्थू कुशवाहा से फोटो के मसले पर बातचीत की तो उन्होंने एक राय होकर गालियां दीं। नत्थू कुशवाहा ने लाइसेंसी पिस्टल निकाल कर उनके ऊपर जान से मारने की नीयत से तान दी। इस पर वहां मौजूद लोगों ने भी असलाह तान दिए और जान से मारने की धमकी दी। किसी तरह वह जान बचाकर भागे।

अंवाछित तरीके से फोटो प्रस्तुत करने पर संप्रदाय विशेष के लोग उत्तेजित हो उठे। शहर के बिसाती बाजार में जमा होकर नारे लगाने लगे। सड़क पर जाम लग गया। इसी दौरान भगदड़ मच गई। पता चलते ही एसपी सिटी के साथ कई थानों की पुलिस मौके पर पहुंच गई। गुस्साई भीड़ की मांग थी कि संपादक को तुरंत गिरफ्तार किया जाए। मौके पर मौजूद धर्मगुरुओं को लेकर पुलिस थाने पहुंची तो थाना घेर लिया गया। बाद में समाचार पत्र के मालिक नत्थू कुशवाहा, चांदनी कुशवाहा, ग्रुप एडिटर चंद्रकांत यादव, स्थानीय संपादक ज्ञानेश्वर कुशवाहा के खिलाफ मुकदमा दर्ज करने के साथ ही चांदनी कुशवाहा, चंद्रकांत यादव व ज्ञानेश्वर कुशवाहा को गिरफ्तार कर लिया गया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन