Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मोबाइल जर्नलिज्म से समृद्ध होती सामाजिक चेतना पर संगोष्ठी का महोबा में आयोजन!

महोबा जिला प्रेस क्लब व अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब ने हर्षोल्लास से मनाया हिन्दी पत्रकारिता दिवस..

Group of men on a stage exchanging awards during a formal ceremony, with a banner in Hindi in the background and marigold decorations on the table in front.
Group of men at a formal ceremony presenting a framed portrait to a recipient, with a Hindi banner and seated guests in the background.

महोबा। शनिवार को हिन्दी पत्रकारिता दिवस के अवसर पर शहर के एकता पैलेस गेस्ट हाउस में मोबाईल जर्नलिज्म से समृद्ध होती सामाजिक चेतना पर संगोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शिरकत करने पहुँचे विधान परिषद सदस्य जितेन्द्र सिंह सेंगर ने कार्यक्रम को सम्बोधित कर हिन्दी भाषा को राष्ट्रभाषा बनाने की वकालत की।

कार्यक्रम के दौरान पत्रकारिता सहित विभिन्न क्षेत्रों मैं उत्कृष्ट कार्य करने वाली विभूतियों को अंग वस्त्र देकर व स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। उत्कृष्ट पत्रकारिता करने के लिए बाँदा जनपद से पत्रकार अभिषेक शुक्ला को गोपाल भाई स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। न्यूज 24 चैनल के महोबा जनपद संवाददाता वहीद अहमद को भगवत नारायण शुक्ल स्मृति सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार खबर लहरिया न्यूज पोर्टल से संवाददाता श्यामकली देवी को सतीश चंद्र सक्सेना स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित किया गया।

इसी प्रकार महोबा जनपद से श्री इंडिया समाचार पत्र के महोबा जनपद ब्यूरो उमाकांत द्विवेदी को रामसहांय गोस्वामी स्मृति पत्रकारिता सम्मान से सम्मानित कर हौसला अफजाई की गई। देश और दुनिया में महोबा जनपद का नाम रौशन करने वाले मेड ईजी एवं आईएएस नेक्स्ट एकेडमी के संस्थापक बालेन्द्र सिंह को विंध्यरत्न सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार बेजुबान,बेसहारा जीवों के लिए उल्लेखनीय कार्य करने वाले राम आसरे गुप्ता को बुंदेलखंड गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट बोर्ड परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने वाली खरेला के काशी प्रसाद इंटर कॉलेज की छात्रा अन्या गुप्ता को महोबा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया एवं यूपी बोर्ड की हाईस्कूल परीक्षा में काशी प्रसाद इंटर कॉलेज खरेला की छात्रा वैष्णवी सोनी को जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महोबा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।

केंद्रीय विद्यालय के छात्र प्रखर सिंह सीबीएसई बोर्ड में इंटरमीडिएट की परीक्षा में जनपद में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर महोबा गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया। इसी प्रकार ऑल इंडिया नर्सिंग परीक्षा में 97 रैंक प्राप्त करने वाली अंजनी राजपूत, कर्मयोगी भूपेंद्र अनुरागी एवं साहित्यकार सुभाष चंद्र चौरसिया को महोबा गौरव सम्मान से सम्मानित कर उज्जवल भविष्य की कामना की गई।

कार्यक्रम को संबोधित करने वाले अतिथियों द्वारा निष्पक्ष, निडर और प्रभावशील पत्रकारिता करने पर जोर दिया गया। वक्ताओं द्वारा पत्रकारों को ईमानदारी से अपने पेशे के प्रति वफादार रहते हुए निष्पक्ष पत्रकारिता करने के लिए प्रेरित किया गया।

इस दौरान अखिल भारतीय पत्रकार प्रेस क्लब संगठन के जिलाध्यक्ष वहीद अहमद, जिला उपाध्यक्ष तेज प्रताप सिंह, अनूप सिंह, जयप्रकाश द्विवेदी, महामंत्री रविन्द्र मिश्रा, शांतनु सोनी, जिला मंत्री जावेद बागवान, हरी सिंह वर्मा, संगठन मंत्री सलमान खान और शेखर नामदेव, जिला सह मीडिया प्रभारी शहबाज राइन, विराग पचौरी, राजेन्द्र तिवारी, राहुल कश्यप सहित सैकड़ों पत्रकार उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी, पूर्व मंत्री सिद्धगोपाल साहू, भाजपा जिलाध्यक्ष मोहनलाल कुशवाहा, विनोद पुरवार, रामजी गुप्ता, मनु गुप्ता, कुंवर पंकज अपर जिलाधिकारी सहित जनपद के अलग-अलग स्थानों से आये पत्रकार नईम अंसारी, नईमुर्रहमान, विष्णु गुप्ता, अखिलेश द्विवेदी, तेज प्रताप सिंह, रामेन्द्र सिंह, मूरत ध्वज राजपूत, अखिलेश चंसौरिया, अभिषेक द्विवेदी, इलियास अहमद, इखलाक अहमद, सीताराम सोनी, राकेश अग्रवाल, उमाकांत द्विवेदी, अशोक पाटकार, शेखर नामदेव, बिहारी लाल गाडगे, अभिषेक यादव, योगेंद्र मिश्रा, तीरथ सिंह यादव, राहुल विश्वकर्मा सहित सैकड़ों की संख्या में पत्रकारगण मौजूद रहे।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन