Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

राजस्थान

जेधपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण, प्रेस क्लब भवन की उठी मांग

जोधपुर। जोधपुर प्रेस क्लब की नवनिर्वाचित कार्यकारिणी का शपथ ग्रहण समारोह मंगलवार की सुबह सूचना केंद्र के मिनी ऑडिटोरियम में हर्षोल्लास से संपन्न हुआ। सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने नवनिर्वाचित कार्यकारिणी को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। सूरसागर विधायक सूर्यकांता व्यास एवं शहर विधायक कैलाश भंसाली विशिष्ट अतिथि और धर्मगुरूओं के सानिध्य में नवनिर्वाचित जोधपुर प्रेस क्लब के अध्यक्ष चंद्रमोहन कल्ला, वरिष्ट उपाध्यक्ष डॉ0 मोईनुल हक, महासचिव राजेंद्र सिंह सांजू, कोषाध्यक्ष सुनील दत्त, उपाध्यक्ष रामचंद्र गौड़, प्रलंयकर जोषी, अरूण हर्ष, नवीन दत्त, सचिव गरिमा गौड़ एवं संयुक्त सचिव सुभाष कुमार सिंह, डॉ0 संतोष दवे कार्यकारिणी के नवीन दत्त, राजेश पुरोहित, सतीश हेडाऊ, करण पुरी, भवानी सिंह भाटी, मुकेशदत्त शर्मा सहित सभी ने शपथ ग्रहण की।

समारोह के प्रारंभ में जोधपुर प्रेस क्लब की संयोजक संगीता शर्मा ने सभी मुख्य अतिथियों का स्वागत किया। दीप प्रज्जवलन एवं माल्यार्पण के बाद शुरू हुए कार्यक्रम में क्लब के नवनिर्वाचित अध्यक्ष चंद्रमोहन कल्ला ने प्रेस की 5 साल से बंद पड़ी गतिविधियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि नई कार्यकारिणी जोधपुर के सभी पत्रकारों के सुझाव एवं हितों का ख्याल रखेगी। साथ ही जनप्रतिनिधियों के समक्ष जोधपुर में प्रेस क्लब के भवन की मांग भी रखी। जिसमें सांसद सहित दोनों विधायकों ने प्रेस क्लब के भवन के लिए सामूहिक प्रयास करने का आश्वासन दिया।

मुख्य अतिथि सांसद गजेंद्र सिंह शेखावत ने कहा कि वर्तमान दौर संक्रमण से गुजर रहा है। मीडिया की बहुत बड़ी जिम्मेवारी है कि दर्पण की तरह लोगों को जागरूक करे। पत्रकारों की जिम्मेवारी इसलिए और बढ़ जाती है कि वह हमेशा सजग रहकर जनता के हितों के लिए सरकार को जगाने का कार्य करता है। सूरसागर एवं शहर विधायक ने भी मीडिया की भूमिका को सराहते हुए जनभागीदारी की तारीफ की।

ये रहे समारोह के अतिथि- जनप्रतिनिधियों के अलावा जोधपुर प्रेस क्लब के शपथ ग्रहण समारोह में पुलिस महानिरीक्षक सुनील दत्त, ग्रामीण एसपी हरेंद्र कुमार महावर, बीएसएफ के आईजी रवि गांधी, नगर निगम के सीईओ हरिसिंह राठौड़, पुलिस विश्वविद्यालय के रजिस्ट्रार श्याम सिंह राजपुरोहित, सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के सहायक निदेशक आनंदराज व्यास, डिस्कॉम पीआरओ राजेंद्र सिंह लीलिया, एडीसीपी नाथू सिंह, क्लब के वरिष्ठ संरक्षक रजनीश छंगाणी, धर्मगुरू मौलाना फैयाज मोहम्मद, फादर जोश मथायश, सिख गुरू गुरूमीत सिंह एवं संत कल्याण दास सहित सभी दैनिक, साप्ताहिक एवं पाक्षिक समाचार पत्रों से जुड़े संपादकों एवं उनके प्रतिनिधियों ने भी शिरकत की। मंच का संचालन ईटीवी के राजीव गौड़ ने करते हुए सभी मेहमानों को स्मृति चिंह भेंट किए। प्रेस क्लब की गतिविधियों को आगे बढ़ाने में अत्ताउल हक ने भरपूर सहयोग किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन