Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

‘के न्यूज’ चैनल के कर्मी सेलरी न मिलने से दुखी

खबर है कि कानपुर से प्रसारित k न्यूज़ चैनल में पिछले 2 महीने से सैलरी नहीं मिली है. तकरीबन 3 से 4 महीने से चैनल ऑफ एयर है. इसके बावजूद कर्मचारी यहां काम कर रहे हैं. जो लोग बाहर से आए थे उन लोगों को पैसा नहीं दिया गया तो उनके पास खाने पीने रहने के लिए पैसा नहीं बचा. इन्हें जीवन जीना मुश्किल हो रहा है क्योंकि तगादा करने के लिए दरवाजे पर कोई न कोई खड़ा रहता है.

कर्मचारियों ने संपादक के सामने अपनी व्यथा को रखा है. वे दो महीने की जगह एक महीने की तनख्वाह मांग रहे हैं लेकिन कोई पैसे देने को राजी नहीं है.

मैनेजमेंट का कहना है कि चैनल ऐसे ही चलता रहेगा, जिसको काम करना है करें, जो काम नहीं करना चाहता है, इस्तीफा दे सकता है. कर्मचारी पशोपेश में हैं. संपादक कुछ कर नहीं पा रहे.


CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन