Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सुख-दुख

वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी ने की आत्महत्या

वरिष्ठ पत्रकार कमल जोशी ने पौड़ी जिले के कोटद्वार स्थित अपने पैतृक आवास में सोमवार को कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. सुबह करीब 9 से 10 बजे के बीच हुई इस घटना की जानकारी पुलिस को शाम 5 बजे के आसपास मिली. दरअसल उनके फोन का जवाब ना मिलने पर उनके एक परिचित ने उनके एक रिश्तेदार को इस बाबत बताया गया और वह उनकी खैरियत मालूम करने उनके घर पहुंचे.

वहां पहुंचने पर जरा-सा धक्का देने से दरवाजा खुल गया और अंदर जाने पर कमरे में 65 वर्षीय जोशी का शव छत के लोहे के कुंडे से लटका मिला. जोशी घर में अकेले रहते थे. हालांकि, कमरे से कोई सुसाइड नोट बरामद नहीं हुआ है लेकिन कमरे में छेड़छाड़ का कोई निशान ना मिलने के कारण पुलिस प्रथम दृष्टया इसे आत्महत्या मान रही है. पुलिस ने कहा कि मौत की सही वजह का पता पोस्टमार्टम से ही पता चलेगा.

घटना से स्तब्ध जोशी के भाई और जाने-माने पर्यावरणविद पद्मश्री अनिल जोशी ने कहा कि उनके भाई एक बहुत खुशमिजाज और जिंदादिल व्यक्ति थे और वह आत्महत्या जैसा कदम नहीं उठा सकते. पत्रकारिता का बड़ा अनुभव रखने वाले जोशी लंबे समय तक पीटीआई से भी जुड़े रहे. जोशी एक शौकिया फोटोग्राफर भी थे और उनके द्वारा खींची गयी कई तस्वीरों को सराहना भी मिली.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन