Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आकाशवाणी के कैज़ुअल एनाउंसर के समर्थन में खुलकर आए कई पार्टियों के सांसद और नेता

अर्जुन, भीम, युधिष्ठर
सारे समा गए इतिहास में
पर शकुनि वाले पासे अब भी हैं
कुछ लोगों के पास में

आकाशवाणी के कैज़ुअल एनाउंसर का जंतर मंतर पर धरना प्रदर्शन और क्रमिक भूख हड़ताल का आज सातवां दिन है। भारतीय जनता पार्टी के सांसदों में शिमला के सांसद श्री वीरेंद्र कश्यप जी का,  गोंदिया महाराष्ट्र के भाo जo पाo सांसद श्री नानाभाउ पटोले जी का अकोला महाराष्ट्र के भाo जo पाo सांसद श्री संजय धोत्रे का, सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले से भी न्याय पाने के लिए विनम्र निवेदन किया गया। सामाजिक न्याय राज्य मंत्री रामदास अठावले ने न्याय पूर्ण इन्साफ दिलवाने का वादा किया है वहीं हिमाचल प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री और फ़िलहाल कांगड़ा से बीजेपी सांसद शांता कुमार ने भी आकाशवाणी के कैज़ुअल एनाउंसर से अपने कार्यालय में मिले और हर संभव सार्थक मदद करने का भरोसा दिलाया।

मुख़्तार अब्बास नकवी अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री स्वतंत्र प्रभार मुख़्तार अब्बास नकवी भी अपने आवास पर कैज़ुअल एनाउंसर से मिले और भेद भाव बिना एनाउंसर के अधिकारों का समर्थन किया तथा भरोसा दिलाया कि वो इस विषय पर माननीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री श्री वेंकैय्या नायडू से सार्थक बात करेंगे।

आज शिवसेना की तरफ़ से इनके 21 सांसदों के समर्थन का भी बल मिला है। ज़ाहिर सी बात है धीरे धीरे आकाशवाणी महानिदेशालय और प्रसार भारती का भेद भाव पूर्ण रवैया सामने आने लगा है और यही कारण है कि शिवसेना से लेकर सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी के सांसदों और मंत्रियों द्वारा हमारे इस आंदोलन को समर्थन मिल रहा है।

आज शिवसेना के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष नीरज सेठी, उपाध्यक्ष अशोक कुमार कपिल, संघटन मंत्री कुलदीप सिंह संधू, सचिव सुमित जैन और सुश्री अर्चना गुप्ता जंतर मंतर पर हमारे बीच आये और बिना शर्त समर्थन देने का वादा किया। क्रमिक भूख हड़ताल पर बैठने वालों में आकाशवाणी शिमला के कुलदीप, वाराणसी से अंजू तिवारी , सुरेखा सिंह, भारती श्रीवास्तव , रंजना, ज्योति स्वरुप और योगेश हैं, हम कैज़ुअल उद्घोषकों का हौसला बढ़ाने सेना के सेवा निवृत ब्रिगेडियर डाo आलोक भी मंच पर आये।

प्रेस विज्ञप्ति

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन