Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

आतंकी हमले के विरोध में अल्पस्वा संगठन द्वारा ग्रेटर नोएडा वेस्ट के लेज़र पार्क में कैंडल मार्च!

ग्रेटर नोएडा वेस्ट स्थित आम्रपाली लेज़र पार्क सोसाइटी में बुधवार शाम अल्पस्वा संगठन के नेतृत्व में कश्मीर आतंकी हमले के विरोध में एक भावुक कैंडल मार्च आयोजित किया गया। इसमें रेसिडेंट महिलाओं ने नेतृत्वकारी भूमिका निभाई। इस आयोजन में सोसाइटी के नागरिकों ने भारी संख्या में भाग लिया और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुटता दिखाई।

इस शांति मार्च की विशेष बात यह रही कि इसे महिलाओं ने लीड किया। समाज की जागरूक महिलाओं सुमन पंवार, पारुल जैन और मिताली चक्रवर्ती ने मोर्चा संभालते हुए देश के वीर जवानों के बलिदान को नमन किया और आतंक के विरुद्ध कड़ा संदेश दिया।

इस मौके पर अतुल कुमार, वैभव जैन, विकल्प गौड़, सचिन गुप्ता, शिव ढैला, आलोक कुमार, आशीष मिश्रा, गुणवीर सिंह, रमेश रैना, इंद्र भट्ट, मनीष चन्द्रा, अभिषेक टेकरीवाल, अभिनव द्विवेदी, यशवंत सिंह, विनीत वर्मा, विकास शील, सुब्रतो, अशोक खजांची जी, राहुल शर्मा, सुशांत जी, अर्चना, समीक्षा, नीलू, ऋतु जी, मुक्ता, सुनीता, दीक्षा, पूजा, अमृता, पार्वती, स्वाति, भारती, नेहा सहित कई गणमान्य महिला पुरुष उपस्थित रहे।

सभी प्रतिभागियों ने मोमबत्तियाँ जलाकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी और आतंकवाद के विरुद्ध एकजुट होकर आवाज़ उठाने की प्रतिबद्धता दोहराई।

देखें वीडियो-

https://x.com/yashbhadas/status/1915075768754860258?s=46

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन