Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी के सचिव ख़ादिम रिज़वी पर लाखों की ठगी का आरोप, FIR दर्ज

Colorful Indian poster with a man’s head-and-shoulders photo on the right and large, multi‑colored Hindi headlines about an electronic media club or workshop, set against pink and blue banners.

कौशांबी जिले के मंझनपुर में एक व्यक्ति ने मकान खाली कराने के नाम पर लाखों रुपये ठगने का आरोप लगाते हुए पुलिस अधीक्षक से शिकायत की है। पीड़ित का आरोप है कि आरोपियों ने कब्जा हटवाने का भरोसा देकर 2 लाख 60 हजार रुपये ले लिए, लेकिन न तो मकान खाली कराया और न ही रुपये वापस किए।

मामला पश्चिम शरीरा थाना क्षेत्र के रहने वाले सुरेश सिंह से जुड़ा है। पीड़ित ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उसके मकान पर कुछ लोगों ने कब्जा कर लिया था। इसी दौरान मंझनपुर के दो लोगों ने खुद को प्रभावशाली बताकर मकान खाली कराने का भरोसा दिया। आरोप है कि दोनों ने अलग-अलग किश्तों में कुल 2 लाख 60 हजार रुपये ले लिए।

पीड़ित का कहना है कि कई महीनों तक टालमटोल करने के बाद आरोपियों ने काम करने से मना कर दिया। जब उसने अपने पैसे वापस मांगे तो फोन उठाना बंद कर दिया और कथित रूप से धमकियां भी देने लगे। पीड़ित ने एसपी से शिकायत कर आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर धनराशि वापस दिलाने की मांग की है। पुलिस मामले की जांच में जुटी।

आरोपी ख़ादिम रिजवी एक पोर्टल एवं यूट्यूब का पत्रकार है एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया क्लब कौशाम्बी में सचिव पद पर है। फिलहाल मामले में पुलिस ने FIR दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।

First Information Report document page showing district, FIR number, date/time, and a table of acts and offences (Hindi/English).
NCRB form page showing section 7: Details of known/suspected/unknown accused. Includes a table with columns S. No., Name, Alias, Relative's Name, Present Address and sample rows; header shows N.C.R.B in Hindi/English, and sections 8–11 prompts visible below.
Page from an N.C.R.B. document showing a UIDB Number field and section 12 'First Information contents' with a long Hindi paragraph.
Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन