Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

महाराष्ट्र

महाराष्ट्र वाले ‘छोटे नीरव मोदी’ ने किसानों से हजारों करोड़ हड़प कर फिल्मों में बहा दिया

मुंबई । महाराष्ट्र के हजारों किसानों के नाम पर फर्जी दस्तावेज तैयार कर 5400 करोड़ रुपये का कर्ज लेकर ठगी किये जाने का मामला सामने आया है । इस ठगी को अंजाम देने वाले महाराष्ट्र के ‘छोटा नीरव मोदी’ रत्नाकर गुट्टे ने ब्लैक मनी को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर बन रही फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में निवेश कर व्हाइट करने की साजिश रची गयी है । इसके लिए अब इसकी जाँच सीबीआई और इडी से कराने की मांग की जा रही है।

परभणी जिले में गंगाखेड सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड का प्रवर्तक रत्नाकर गुट्टे के खिलाफ विरोधी पक्ष नेता धनंजय मुंडे ने आरोप लगाए थे कि गुट्टे ने 22 फर्जी कंपनी बनाकर हजारों किसानों के नाम से 5400 करोड़ रुपये के कर्ज लिए है । यह कर्ज राज्य के 9 जिलों में लिए जाने का खुलासा विधानपरिषद में किया था।

गंगाखेड शुगर एंड एनर्जी लिमिटेड ने ‘फसल और परिवहन योजना’ के तहत छह सौ से ज्यादा किसानों के नाम पर बैंकों से लोन लिया और अब उन किसानों को बैंकों से नोटिस मिल रहा है, जिसमें से कुछ 25 लाख रुपये से ज्यादा के हैं जिसके बाद विधानसभा के सभापति रामराजे निंबालकर ने गंभीरता से लेते हुए मामले की जांच करने का आदेश राज्य सरकार को दिया । इसके साथ ही इसकी जांच एसआईटी से कराने का निर्देश दिया है । इसके बाद से अब इस लुट के पैसे को पूर्व प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के जीवन पर आधारित फिल्म ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ में लगाने का मामला सामने आया है ।

इस फिल्म का निर्माता विजय रत्नाकर गुट्टे है विजय गंगाखेड सुगर एंड एनर्जी लिमिटेड का प्रवर्तक रत्नाकर गुट्टे का बेटा है । विजय को आगे कर रत्नाकर ने इस फिल्म का निर्माण करना शुरु किया है। इस फिल्म का बजट बड़ा रखा गया है। इस फिल्म को बिग बजट फिल्म के रूप में पहचाना जा रहा है ।

2014 रासप से चुनाव लड़ चुका है रत्नाकर
राज्य मंत्री पंकजा मुंडे का करीबी माने जाने वाला रत्नाकर गुट्टे परभणी के गंगाखेड से वर्ष 2014 में राष्ट्रीय समाज पक्ष (रासप) से चुनाव लड़ चुका है। इसके साथ ही उसकी पत्नी सुगंधा गुट्टे वर्ष 2004 में एनसीपी के टिकट पर गोपीनाथ मुंडे के खिलाफ चुनाव लड़ चुकी है । धनंजय मुंडे का विरोधक माने जाने वाला रत्नाकर का दामाद राजाभाऊ फड़ रासप का युवा आघाड़ी प्रदेश अध्यक्ष है।

शायद ही कोई बैंक हो जिसे गुट्टे ने नहीं लिया हो कर्ज
महाराष्ट्र का ‘छोटा नीरव मोदी’ के रूप में पहचाने जाने वाला रत्नाकर गुट्टे की पकड़ हर पार्टियों से है। महाराष्ट्र में हर जिले में बैंकों को कर्ज दे रखा है । रत्नाकर गुट्टे ने अपने कारोबार से इतने ब्लैक मनी कमाए है की देश में शायद ही ऐसा कोई बैंक हो जिसे कर्ज नहीं लिया हो ।

रासप का फाइनांसर रत्नाकर लड़ेगा चुनाव
‘छोटा नीरव मोदी’ के रूप में पहचाने जाने वाला रत्नाकर गुट्टे का कारोबार इतना बड़ा है कि यहां के स्थानीय नेताओं को फाइनांस भी करता है। रत्नाकर का रासप से बहुत नजदीकी संबंध है। इसलिए रासप के फाइनांसर के रूप में भी पहचाना जाता है। आने वाले वर्ष 2019 में धनंजय मुंडे का साला मधुसुदन केंद्रे के खिलाफ वर्ष 2019 में गंगाखेड से चुनाव लड़ने के तैयारी में गुट्टे जुट गया है। इसके कारण धनंजय मुंडे उसके अवैध कारनामों का खुलासा करने में जुटे है।

भाजपा के प्रमोटर अनुपम खेर निभा रहे मनमोहन सिंह की भूमिका
बता दें कि ये फिल्म साल 2014 में आई किताब ‘द एक्सीडेंटल प्राइम मिनिस्टर’ पर आधारित है। फिल्म को भी इसी टाइटल के साथ बनाया गया है। इस फिल्म में भाजपा के ब्रांड एम्बेसडर के रूप में पहचाने जाने वाले अनुपम खेर मनमोहन सिंह की भूमिका निभा रहे हैं।

लेखक उन्मेष गुजराथी दबंग दुनिया अखबार के मुंबई एडिशन के एडिटर हैं.

https://www.youtube.com/watch?v=v4ebFvLrum4

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन