Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

ईटीवी भारत के रिपोर्टर समेत छह पत्रकारों का सम्मान, मिला प्रतीक चिन्ह और कैश

कोटा। विश्व संवाद केन्द्र चित्तौड़ प्रांत की ओर से रविवार को श्रीनाथपुरम स्थित शिव ज्योति सभागार में देवर्षि नारद जयंती के उपलक्ष्य में प्रांत स्तरीय पत्रकार सम्मान समारोह आयोजित किया गया। इस अवसर पर पत्रकारिता के विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले छह पत्रकारों को सम्मानित किया गया। सम्मान स्वरूप प्रत्येक को 11 हजार रुपये की नकद राशि और प्रतीक चिन्ह भेंट किए गए।

डिजिटल पत्रकारिता में मनीष गौतम को सम्मान

ईटीवी भारत के सीनियर रिपोर्टर मनीष गौतम को उत्कृष्ट डिजिटल पत्रकार के रूप में सम्मानित किया गया। इसके साथ ही अजमेर के फोटो जर्नलिस्ट हिमांशु शर्मा, स्तंभ लेखन में विवेक वैष्णव, प्रिंट मीडिया में क्रिश जायसवाल, महिला सरोकार श्रेणी में कृतिका शाह और सोशल मीडिया कंटेंट क्रिएटर के तौर पर इटावा के प्रवीण मीणा को सम्मानित किया गया।

सूचना की गंभीरता और सत्यता जरूरी: सुनील आम्बेकर

समारोह के मुख्य वक्ता, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय प्रचार प्रमुख सुनील आम्बेकर ने पत्रकारिता की जिम्मेदारी पर प्रकाश डालते हुए कहा कि वर्तमान समय में लोगों में अपने आसपास और देश-दुनिया में घट रही घटनाओं को जानने की उत्सुकता है। ऐसे में पत्रकारों की जिम्मेदारी बनती है कि वे समय पर सही और उद्देश्यपरक सूचनाएं आमजन तक पहुंचाएं। उन्होंने कहा कि पत्रकारिता अब केवल लेखन नहीं, बल्कि तकनीकी दक्षता की भी मांग करती है। आज की पत्रकारिता में नारदजी जैसे गहराई से सत्य को पकड़ने की जरूरत है।

कार्यक्रम में पत्रकारिता के सामाजिक सरोकारों पर भी चर्चा हुई और विभिन्न जिलों से आए गणमान्य पत्रकारों ने विचार साझा किए।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन