Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

उत्तर प्रदेश

मेरठ में खनन माफिया की खबर छापने पर पत्रकार को किडनैप कर पीटा, आठ पर मुकदमा

A man in a maroon shirt sits on a wooden bench outdoors at night, facing the camera.

मेरठ के हस्तिनापुर थाना क्षेत्र में पत्रकार कुलदीप भारद्वाज ने कुछ नामजद और अज्ञात लोगों पर अपहरण, मारपीट, लूटपाट और जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है। पुलिस ने उनकी तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है।

डिफेंस कॉलोनी निवासी पत्रकार कुलदीप भारद्वाज ने शिकायत में बताया कि सोमवार रात करीब 10:30 बजे वह मनोहरपुर कॉलोनी स्थित अपने मकान से घर लौट रहे थे। इसी दौरान मनोहरपुर कॉलोनी के प्राथमिक विद्यालय के पास एक स्कॉर्पियो में सवार लोगों ने उनकी कार को रोक लिया।

कुलदीप के अनुसार, स्कॉर्पियो में ओमवीर भड़ाना, रोहित, जीतू, कमल और चार अज्ञात व्यक्ति सवार थे। आरोप है कि आरोपियों ने उनकी कार की चाबी छीन ली और उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। विरोध करने पर एक आरोपी ने तमंचे से फायर करने का प्रयास किया और तमंचे की बट से उनके सिर पर हमला कर उन्हें घायल कर दिया।

पीड़ित पत्रकार का आरोप है कि इसके बाद उनका मुंह कपड़े से बांध दिया गया और हाथ-पैर बांधकर जबरन स्कॉर्पियो में बैठा लिया गया। अपहरण के बाद रास्ते भर लोहे की सरिया, तमंचे और अन्य हथियारों से उनकी पिटाई की गई।

शिकायत के मुताबिक, आरोपियों ने उन्हें हस्तिनापुर के उधम सिंह चौक के पास डिफेंस कॉलोनी स्थित एक कमरे में ले जाकर करीब तीन घंटे तक बंधक बनाए रखा। इस दौरान उनके साथ लगातार मारपीट की गई और शारीरिक व मानसिक रूप से प्रताड़ित किया गया। कुलदीप ने आरोप लगाया कि आरोपियों ने उनके पर्स से करीब 18 हजार रुपये नकद भी लूट लिए।

पीड़ित का कहना है कि छोड़ते समय आरोपियों ने घटना की जानकारी पुलिस या किसी अन्य व्यक्ति को देने पर गोली मारने की धमकी दी। इतना ही नहीं, आरोपियों ने खुद को खनन माफिया बताते हुए गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी भी दी।

थाना प्रभारी हस्तिनापुर शशांक द्विवेदी ने बताया कि पत्रकार कुलदीप भारद्वाज की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर लिया गया है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है और मामले की जांच जारी है।


भयावह!!
थानेदार जब इतने संवेदनहीन होंगे तो किसी को इंसाफ भला कैसे मिलेगा, खनन माफिया का कहर सहने को आम नागरिक अभिशप्त रहेगा।
-ज्ञानेंद्र शुक्ला, वरिष्ठ पत्रकार

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन