Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

कुमार चिंतन, अवधेश त्रिपाठी, शशि भूषण, वाईपी राजेश, संजय भूषण के बारे में सूचनाएं

न्यूज24 से तीन पत्रकार इस्तीफा देकर इंडिया टीवी जा रहे हैं. पिछले एक साल में न्यूज 24 से आजतक और ‘इंडिया टीवी’ में बीस पत्रकार जा चुके हैं. जनवरी खत्म होने के साथ ही जिन तीन पत्रकारों ने न्यूज 24 को अलविदा कहा है, उनके नाम हैं कुमार चिंतन, अवधेश त्रिपाठी और शशिभूषण. कुमार चिंतन प्रोडक्शन हाउस के दौर से ही न्यूज 24 से जुड़े रहे हैं. वे शो सनसनी और रोजाना के साथ भी काम कर चुके हैं. अवधेश त्रिपाठी पैकेजिंग टीम का हिस्सा थे. आउटपुट से जुड़े शशिभूषण के भी इंडिया टीवी जाने की खबर है.

पत्रकार वाई.पी. राजेश जाने माने पत्रकार शेखर गुप्ता के नए मीडिया वेंचर ‘द प्रिंट’ के साथ जुड़ गए हैं. उन्हें यहां एग्जिक्यूटिव एडिटर की जिम्मेदारी मिली है. शेखर गुप्ता का यह नया वेंचर नई दिल्ली से पिछले महीने यानी जनवरी में लॉन्च हुआ था. ‘द प्रिंट’ के साथ अपनी नई पारी शुरू करने की जानकारी राजेश ने अपने ट्विटर अकाउंट के जरिए दी.

मुम्बई के मलाड (पश्चिम) स्थित रेयान इंटरनेशनल स्कूल के प्राँगण में आयोजित तीसरे दार्शनिक मुम्बई प्रेस मिडिया अवार्ड का भव्य आयोजन सफलतापूर्वक किया गया. इस अवसर पर फिल्म और कला जगत से जुड़े तमाम लोग उपस्थित रहे. फिल्म तथा कला के क्षेत्र में पिछले साल सन् २०१५ में उनके उत्कृष्ट योगदानो को लेकर उन्हें पुरस्कार देकर सम्मानित भी किया गया. संजय भूषण पटियाला को उनके भोजपुरी और हिंदी फिल्मों के प्रचार प्रसार में विशेष योगदान के लिए सर्वश्रेष्ठ फिल्म पीआरओ का पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन