Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

वेब-सिनेमा

भोजपुरी हीरोइन के कुत्ते के जन्मदिन को कवर करने पहुंच गए पत्रकार

मुम्बई से खबर आ रही है कि यहां कुछ पत्रकार एक भोजपुरी हीरोइन के कुत्ते के जन्मदिन की पार्टी को कवर करने पहुंचे गए थे। हालांकि मैं साफ कर दूं कि इस पार्टी में बहुत बड़े फ़िल्म पत्रकार नहीं पहुंचे थे। बताते हैं कि भोजपुरी फिल्मों की एक हीरोइन के कुत्ते का जन्मदिन था। इसके लिए प्रेस को बुलाने का जिम्मा दो पीआरओ को दिया गया। कुत्ते को ड्रेस पहनाया गया और प्रेस के सामने उसका बर्थ डे मनाया गया।

पीआरओ ने भी हीरोइन से माल ढीला कराने के लिए उसके कुत्ते के साथ सेल्फी लिया और हैप्पी बर्थ डे टू यू तक बोल दिया। वैसे आपको बता दूँ कि आजकल भोजपुरी में बर्थ डे के नाम पर मीडिया और प्रोड्यूसरों को बुलाने की परंपरा चल रही है। कोई अपने जन्मदिन पर प्रेस को बुला रहा है तो कोई अपने घर वालों के जन्मदिन पर। अब इस हीरोइन ने अपने कुत्ते के जन्मदिन पर प्रेस को बुला कर एक नया चलन शुरू कर दिया है। इस पार्टी में कुछ भोजपुरी के प्रोड्यूसर भी गए थे जो जन्मदिन का केक भी बड़े चाव से खाते दिखे। आखिर हीरोइन के कुत्ते का जन्मदिन था तो भला कुत्ता का काटा केक क्यों नही खाएंगे। खैर मैं ये नहीं कहूंगा कि किसी कुत्ते का जन्मदिन मनाना गलत था मगर वहां प्रेस को बुलाने का कोई औचित्य मुझे समझ में नही आया।

शशिकांत सिंह
पत्रकार और आरटीआई एक्सपर्ट
9322411335

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन