Connect with us

Hi, what are you looking for?

आयोजन

लीलाधर मंडलोई, सीमा मिश्रा और नारायण साव को एक लाख रुपये का अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान!

Collage of three people: left man with glasses looking right, center smiling woman with bindi, right man with glasses resting chin on hand

ओम थानवी-

अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान सुभाष राय को, लीलाधर मंडलोई को द. भारत शब्द हिंदीसेवी सम्मान, सीमा मिश्रा और नारायण साव को राजस्थान गौरव पुरस्कार…

बेंगलूरु: बेंगलूरु स्थित संस्था ‘शब्द’ ने वर्ष 2026 के लिए आज अपने पुरस्कारों की घोषणा की। एक लाख रुपए का ‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ संयुक्त रूप से जीवनीकार सुभाष राय को ‘दिगम्बर विद्रोहिणी अक्क महादेवी’ के लिए तथा कवि-लेखक लीलाधर मंडलोई को उनकी आत्मकथा ‘जब से आँख खुली हैं’ के लिए प्रदान किया जाएगा।

‘दक्षिण भारत शब्द हिंदी सेवी सम्मान’ भाषा-सेवी नारायण साव को प्रदान किया जाएगा। पुरस्कार स्वरूप पच्चीस हजार रुपए ‘दक्षिण भारत राष्ट्रमत’ समूह के सौजन्य से प्रदान किए जाएंगे।

इस वर्ष से एक लाख रुपए का ‘राजस्थान गौरव पुरस्कार’ भी शुरू किया गया है, जो प्रदेश में कला, संस्कृति, संगीत, समाज-सेवा आदि के क्षेत्र में उल्लेखनीय उपलब्धि वाली हस्ती को दिया जाएगा। पहला ‘राजस्थान गौरव पुरस्कार’ जयपुर की लोकगायिका सीमा मिश्र को घोषित हुआ है।

‘अज्ञेय शब्द सृजन सम्मान’ एवं ‘राजस्थान गौरव पुरस्कार’ बेंगलूरु के समाजसेवी और साहित्यप्रेमी बाबूलाल गुप्ता/देविका गुप्ता के न्यास द्वारा गठित हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन