Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

अमर उजाला कानपुर से फतेहपुर भेजे गए पत्रकार लोकेंद्र प्रताप सिंह!

A man in a purple shirt stands against a green textured wall with large white Hindi letters above him.

अमर उजाला कानपुर में कार्यरत लोकेंद्र प्रताप सिंह को लेकर सूचना है कि उन्हें अब फतेहपुर जिले की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इलाहाबाद यूनिवर्सिटी से ग्रेजुएट लोकेंद्र फतेहपुर के मूल निवासी भी हैं। अपनी नई जिम्मेदारी का जानकारी साझा करते हुए उन्होंने लिखा है-

“कभी सपनों की तलाश में अपनी जन्मभूमि छोड़कर निकला था, आज वही जन्मभूमि मुझे फिर से अपने आंचल में बुला रही है।

अमर उजाला परिवार ने मुझे कानपुर से फतेहपुर की जिम्मेदारी सौंपी है। यह मेरे लिए सिर्फ एक स्थानांतरण नहीं, बल्कि अपनी मिट्टी का ऋण चुकाने का अवसर है।

पत्रकारिता ने मुझे कई शहर दिए, अनगिनत अनुभव दिए, लेकिन जन्मभूमि का अपनापन हमेशा दिल के किसी कोने में जीवित रहा। अब उसी फतेहपुर की गलियों, लोगों, समस्याओं, उम्मीदों और सपनों को अपनी कलम से आवाज़ देने का सौभाग्य मिला है।

अमर उजाला अखबार ने बहुत कुछ सिखाया, अनगिनत अपने दिए। उन सभी का हृदय से आभार। अब… अपनी मिट्टी को कुछ लौटाने की एक नई शुरुआत।

जन्मभूमि की सेवा से बड़ा सौभाग्य शायद ही कोई हो।”

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन