देहरादून। उत्तराखंड के भाजपा विधायक महेश जीना का एक कथित वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें उन पर एक स्थानीय पत्रकार के साथ गाली-गलौज और धमकी देने के आरोप लगे हैं। वीडियो को लेकर सोशल मीडिया पर तीखी प्रतिक्रियाएं सामने आ रही हैं।
जानकारी के अनुसार, संबंधित पत्रकार सोशल मीडिया और फेसबुक पर “मेरा पहाड़ मेरी माटी” नाम से प्लेटफॉर्म संचालित करता है। वह कथित अवैध खनन, हरे पेड़ों की कटाई और पर्यावरण से जुड़े मुद्दों पर लगातार वीडियो बनाकर उन्हें सोशल मीडिया पर साझा करता है।
दावा किया जा रहा है कि हाल ही में पत्रकार का विधायक महेश जीना से आमना-सामना हो गया। आरोप है कि विधायक ने पत्रकार को देखते ही अभद्र भाषा का प्रयोग करते हुए कहा, “तुम्हें ज्यादा चर्बी चढ़ गई है, तुम्हारी चर्बी उतार दूंगा… तुम बहुत वीडियो डालते हो।”
पत्रकार का आरोप है कि विधायक के साथ मौजूद कुछ लोगों ने भी उसे जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद पत्रकार ने मौके से ही सोशल मीडिया पर लाइव प्रसारण शुरू कर विधायक और उनके समर्थकों से सवाल-जवाब किए। वायरल वीडियो में कथित तौर पर दोनों पक्षों के बीच तीखी बहस सुनाई देती है।
फिलहाल इस मामले में भाजपा विधायक महेश जीना की ओर से कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है। वीडियो की स्वतंत्र पुष्टि भी नहीं हो सकी है। यदि मामले में पुलिस शिकायत दर्ज होती है या किसी पक्ष की ओर से आधिकारिक प्रतिक्रिया आती है, तो उसके बाद स्थिति और स्पष्ट हो सकेगी।
BJP विधायक ने लोकल पत्रकार को कहा तुम्हें ज्यादा चर्बी चढ़ी है, तुम्हारी चर्बी उतार दूंगा मादर@#&, तुम बहुत वीडियो डालते हो।
पत्रकार सोशल मीडिया व फेसबुक में “मेरा पहाड़ मेरी माटी” नाम से अकाउंट बना रखा है, जिसमें अवैध खनन, व हरे वृक्षों की कटाई के विरोध में वीडियो पोस्ट करके आवाज उठाता है।
और आज इस पत्रकार का BJP विधायक से आमना सामना हो गया, विधायक इसे देखते ही गाली गलौज शुरू कर दी, और उनके गुर्गो ने जान से मारने की धमकी दे डाली।
अब यह पत्रकार निडरता के साथ विधायक और उनके गुर्गों से लाइव वीडियो चलाकर सवाल जवाब कर रहा है, सामने से धमकी के अलावा कुछ जवाब नहीं मिल रहा है।
उत्तराखंड की धरती..
-अभिमन्यु सिंह, पत्रकार


