Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

महोबा में पत्रकारों के मंच में पत्रकारों को ही अपमानित कर गए जिला पंचायत अध्यक्ष, देखें वीडियो

लोकतंत्र के चौथे स्तंभ का इससे बड़ा उपहास और क्या होगा कि जिस मंच को पत्रकारों के सम्मान के लिए सजाया गया था, उसी मंच से उन्हें सार्वजनिक रूप से अपमानित कर दिया गया। मामला महोबा का है, जहाँ हिंदी पत्रकारिता दिवस के कार्यक्रम में बीजेपी के जिला पंचायत अध्यक्ष जेपी अनुरागी ने पत्रकारों को ही भ्रष्टाचार को बढावा देने वाला बता डाला। हैरान करने वाली बात यह है कि इस अपमान पर भी सभागार तालियों से गूंज रहा था। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल है और इसे लेकर पत्रकारों में भारी आक्रोश है।

30 मई को जब देश भर में हिंदी पत्रकारिता दिवस पर पत्रकारों के त्याग और निष्पक्षता को सलाम किया जा रहा था, ठीक उसी वक्त महोबा के एकता पैलेस में जिला प्रेस क्लब के तत्वाधान में आयोजित एक कार्यक्रम में पत्रकारिता की साख पर गहरा प्रहार किया गया। मंच पर एडीएम, एमएलसी और बीजेपी जिलाध्यक्ष जैसे जिम्मेदार लोग आसीन थे, और सामने कलम के सिपाही पत्रकार मौजूद थे। इसी बीच मंच से बोलते हुए जिला पंचायत अध्यक्ष जय प्रकाश अनुरागी ने मर्यादाओं को ताक पर रखकर पत्रकारों को सार्वजनिक रूप से कटघरे में खड़ा कर दिया।

विडंबना देखिए, जिस तीखे प्रहार पर पत्रकारों को विरोध दर्ज कराना चाहिए था, वहाँ तालियां अध्यक्ष ने भी चुटकी लेते हुए कह दिया कि ताली बजाइए या न बजाइए, मान लिया करिए। अब यह वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है, जिसे देख कर पत्रकार जगत में गहरा रोष और आक्रोश पनप रहा है।

​वरिष्ठ पत्रकारों का सवाल है कि जो मीडिया दिन-रात जान जोखिम में डालकर खनन, बजरी, ठेकेदारी और विकास कार्यों में फैले भ्रष्टाचार का खुलासा करता है, उसे इस तरह थोक के भाव बदनाम करना कहाँ तक जायज है? अगर कुछ लोग भ्रष्ट हैं, तो जनप्रतिनिधि मंच से सामान्य आरोप लगाने के बजाय उनके नाम उजागर क्यों नहीं करते? सम्मान के मंच से पत्रकारिता की नीयत पर उठाए गए इन सवालों ने अब एक बड़े विवाद और आक्रोश का रूप ले लिया है।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन