Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मालिनी पार्थसारथी, आलोक पराड़कर, बासु, विशाल, प्रेम, प्रियंका के बारे में सूचनाएं

अंग्रेजी अखबार ‘द हिंदू’ की नई एडिटर बनी हैं मालिनी पार्थसारथी. वे इस प्रतिष्ठित अखबार की पहली महिला एडिटर होंगी. वे पहली फरवरी, 2015 से दायित्व संभालेंगी. बतौर एडिटोरियल इंचार्ज मालिनी पार्थसारथी प्रेस एंड रजिस्ट्रेशन ऑफ बुक्स (PRB) एक्ट के तहत न्यूज के चयन के लिए जिम्मेदारी होंगी. अखबार के पूर्णकालिक निदेशक एन रवि 31 जनवरी को हिंदू के एडिटर-इन-चीफ पद से अपना इस्तीफा देंगे.

उधर, पत्रकार, कला समीक्षक और कवि आलोक पराड़कर ललित एवं मंच कलाओं पर आधारित पत्रिका ‘कला स्रोत’ का सम्पादन करेंगे. यह पत्रिका लखनऊ में कुछ माह पूर्व शुरू हुए ‘कला स्रोत’ कला दीर्घा एवं कला केन्द्र द्वारा प्रकाशित की जाएगी. पत्रिका त्रैमासिक होगी और इसमें संगीत, कला एवं रंगमंच से जुड़े गंभीर एवं विचारोत्तेजक आलेख प्रकाशित होंगे. पत्रिका के प्रवेशांक की तैयारी शुरू हो चुकी है और इसे मार्च में प्रकाशित किये जाने की योजना है. आलोक लखनऊ, वाराणसी और आगरा में ‘आज’, ‘दैनिक जागरण’, ‘हिन्दुस्तान’, ‘अमर उजाला’, ‘जनसंदेश टाइम्स’ और ‘कल्पतरु एक्सप्रेस’ में विभिन्न पदों पर कार्य कर चुके हैं. उन्होंने राष्ट्रीय दूरदर्शन एवं लखनऊ दूरदर्शन के लिए कई लघु फिल्मों एवं वृत्तचित्रों के शोध एवं आलेख भी तैयार किये हैं.

आगरा के कल्पतरु अखबार में कार्यरत सब एडिटर बासु जैन ने इस्तीफा दे दिया है. चर्चा है कि नए सिटी इंचार्ज पीयूष शर्मा की मनमानी से तंग आकर बासु ने इस्तीफा दे दिया जिसे संपादक ने स्वीकार कर लिया है. कल्पतरु अखबार ने विशाल सिंह को नए रिपोर्टर के रुप में ज्वाइन कराया है.

दैनिक भास्कर, भीलवाड़ा से सूचना है कि प्रबंधन ने दो मीडियाकर्मियों को परेशान करने इस्तीफा देने को मजबूर कर दिया. क्राइम रिपोर्टर प्रेम गढ़वाल और रिसेप्शनिस्ट प्रियंका शर्मा को भास्कर प्रबंधन लगातार परेशान कर रहा था. इससे आजिज आकर इन दोनों ने इस्तीफा दे दिया.

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन