Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

टीवी

न्यूज़24 हिंदी को लीड करेंगे मानक गुप्ता, यूट्यूब पर उतरेंगे एंकर अमन चोपड़ा

वरिष्ठ पत्रकार मानक गुप्ता को News24 हिंदी में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की खबर है। सूत्रों का कहना है कि, उन्हें प्रमोट करते हुए चैनल का नया हेड बनाया गया है। हालांकि, इस संबंध में News24 की ओर से अभी तक कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की गई है।

सूत्रों की माने तो संपादकीय नेतृत्व को और मजबूत बनाने की रणनीति के तहत यह फैसला लिया गया है। नई भूमिका में मानक गुप्ता चैनल के संपादकीय संचालन के साथ-साथ उसकी रणनीतिक दिशा तय करने में भी अहम भूमिका निभाएंगे।

मानक गुप्ता वर्तमान में एग्जिक्यूटिव एडिटर (सोशल मीडिया हेड) के तौर पर News24 से जुड़े हुए हैं। वह चैनल के लोकप्रिय प्राइम टाइम शो ‘राष्ट्र की बात’ के एंकर भी हैं और राजनीति, राष्ट्रीय सुरक्षा, विदेश नीति तथा समसामयिक विषयों पर अपनी बेबाक और तथ्याधारित प्रस्तुति के लिए जाने जाते हैं।

करीब 15 वर्षों से News24 का हिस्सा रहे मानक गुप्ता ने अप्रैल 2010 में चैनल जॉइन किया था। इस दौरान उन्होंने एंकरिंग, संपादकीय प्रबंधन और डिजिटल रणनीति समेत कई अहम जिम्मेदारियां निभाई हैं। News24 की डिजिटल और सोशल मीडिया उपस्थिति को मजबूत बनाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका मानी जाती है।

News24 से पहले वह जी न्यूज (Zee News) में भी विभिन्न महत्वपूर्ण पदों पर अपनी सेवाएं दे चुके हैं।


उधर, News18 India के प्राइम टाइम शो ‘देश नहीं झुकने देंगे’ के एंकर अमन चोपड़ा अब डिजिटल स्पेस में अपनी नई पहचान बनाने की तैयारी में हैं। उन्होंने ‘TAP (The Aman Podcast)’ नाम से अपना यूट्यूब चैनल लॉन्च करने की घोषणा की है।

अमन चोपड़ा ने अपने आधिकारिक एक्स (पूर्व में ट्विटर) अकाउंट पर इसकी जानकारी साझा करते हुए लिखा, “Let’s TAP | New Beginning. एक TAP… और पूरा सच। कुछ नया, कुछ अलग। Coming Soon.” इसके साथ उन्होंने अपने नए प्लेटफॉर्म का पोस्टर भी साझा किया, जिससे संकेत मिलता है कि चैनल जल्द ही लॉन्च होगा।

सूत्रों के मुताबिक, यूट्यूब पर नई शुरुआत के बावजूद अमन चोपड़ा नेटवर्क18 से किसी न किसी रूप में जुड़े रहेंगे। हालांकि, भविष्य में उनकी भूमिका क्या होगी, इस पर अभी कोई आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है।

करीब दो दशक के पत्रकारिता अनुभव वाले अमन चोपड़ा ने अपने करियर की शुरुआत प्रिंट मीडिया से की थी। इसके बाद उन्होंने राज्यसभा टीवी, एबीपी न्यूज, जी न्यूज और News18 India जैसे प्रमुख मीडिया संस्थानों में महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां निभाईं। पिछले लगभग पांच वर्षों से वह News18 India का प्रमुख चेहरा रहे हैं।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन