Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आवाजाही

मनीष बाजपेयी, मनोज कुमार सैनी, प्रेमांशु शेखर, प्रशांत राय के बारे में सूचनाएं

खबर है कि एडिटर-इन-चीफ अमिताभ अग्निहोत्री के ‘के न्यूज’ से इस्तीफा देने के बाद यहां के एंकर मनीष बाजपाई ने भी ‘के न्यूज़’ का साथ छोड़ दिया है. यूपी के कानपूर से प्रसारित रीजनल न्यूज चैनल ‘के न्यूज़’ से एंकर मनीष बाजपेयी ने इस्तीफा देकर दूरदर्शन न्यूज़ में बतौर सीनियर एंकर ज्वाइन किया है. एक तो पहले से ही ‘के न्यूज़’ में यूपी ब्यूरो की जगह खाली थी जिसके कारण ‘के न्यूज़’ खबरों में काफी पीछे चल रहा था. अब चैनल से दो बड़े चेहरों का जाना इस चैनल के लिए शुभ संकेत नहीं है.

मनोज कुमार सैनी ने Zee media (WION) में Senior Manager (PCR) के रूप में ज्वाइन किया है. मनोज मीडिया इंडस्ट्री में 25 वर्षों से सक्रिय हैं. वे जनसंदेश अखबार, बैग फिल्म्स, जैन टीवी, टीवीआई, डीडी, सहारा समय, पी7न्यूज, सोनी पिक्चर आदि में भी काम कर चुके हैं.

उधर, बिहार के मुजफ्फरपुर से खबर है कि 8 अगस्त को अपना दो वर्ष पूरा करने जा रहे दैनिक भास्कर को तगड़े झटके लगे हैं. सीनियर क्राइम रिपोर्टर प्रेमांशु शेखर और सिटी इंचार्ज प्रशान्त राय ने इस्तीफा देते हुए प्रभात खबर ज्वाइन कर लिया है. ये लोग पहले भी प्रभात खबर में कार्य कर चुके हैं. एक तरह से इन दोनों ने घर वापसी कर ली है. प्रेमांशु को प्रभात खबर ने चीफ रिपोर्टर का पद दिया है तो प्रशान्त की सैलरी में बढ़ोतरी की गई है. बताया जा रहा है कि भास्कर के स्थानीय संपादक कुमार भवानंद की कार्यशैली से लोग इस्तीफा दे रहे हैं. इससे पहले संपादक के अड़ियल रवैए से त्रस्त होकर प्रशान्त श्रीवास्तव ने नौकरी को अलविदा कह दिया था. उसके बाद अखबार का आइना माने जाने वाला सिटी फ्रंट पेज हैंडलर रूपेश तिवारी ने भी अखबार को टाटा बाय-बाय बोल दिया था.  सेंट्रल इंचार्ज संजीव सिंह भी वापस बनारस चले गए थे.

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन