Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

प्रिंट

अमृत विचार के नोटिस का पूर्व कर्मचारी ने दिया जवाब, आरोपों के मांगे साक्ष्य

लखनऊ। अमृत विचार प्रबंधन की ओर से जारी नोटिस का जवाब देते हुए पूर्व अकाउंटेंट मनोज चतुर्वेदी ने उन पर लगाए गए विभिन्न आरोपों को निराधार बताया है। उन्होंने कहा कि संस्थान के सीओओ पार्थो कुमार अपनी प्रशासनिक और व्यावसायिक विफलताओं का ठीकरा उनके सिर फोड़ने का प्रयास कर रहे हैं।

मनोज चतुर्वेदी ने अपने जवाब में कहा है कि उनके खिलाफ लगाए गए कई आरोप तथ्यों से परे हैं। उन्होंने मांग की है कि जिन आरोपों का उल्लेख किया गया है, उन्हें साक्ष्यों के साथ प्रस्तुत किया जाए। चतुर्वेदी का कहना है कि केवल आरोप लगाने से वे सत्य साबित नहीं हो जाते।

नोटिस में लगाए गए एक गंभीर आरोप, जिसमें कहा गया है कि उन्होंने नशे की हालत में फोन कर अभद्र भाषा का प्रयोग किया, को भी उन्होंने सिरे से खारिज कर दिया। चतुर्वेदी ने कहा कि यदि यह आरोप प्रमाणित नहीं किया जाता है तो वे पार्थो कुमार के खिलाफ मानहानि का मुकदमा दायर करेंगे।

अपने जवाब में चतुर्वेदी ने अमृत विचार के वर्तमान प्रबंधन पर भी सवाल उठाए हैं। उनका आरोप है कि सीओओ पार्थो कुमार के कार्यकाल में अखबार का सर्कुलेशन, विज्ञापन कारोबार और डिजिटल व्यूअरशिप प्रभावित हुई है। उन्होंने कहा कि संस्थान से कई अनुभवी और सक्षम कर्मचारियों के बाहर होने के बाद अखबार की स्थिति लगातार कमजोर हुई है।

चतुर्वेदी का दावा है कि प्रबंधन की नीतियों के कारण संस्थान आज ऐसे दौर से गुजर रहा है जहां पाठकों के बीच उसकी स्वीकार्यता पहले की तुलना में कम हुई है। हालांकि, इन आरोपों पर अमृत विचार प्रबंधन की ओर से कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।

मामला अब दोनों पक्षों के बीच आरोप-प्रत्यारोप और संभावित कानूनी कार्रवाई की दिशा में बढ़ता दिखाई दे रहा है।

Scanned Hindi document page with a header, address block, and multiple paragraphs (a formal letter). Note: contains Hindi text across the page for reading by screen readers.
Hindi document page with multiple numbered paragraphs (7–9) and a bottom-right signature and date, resembling an official letter or form.
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन