Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

आयोजन

मीडिया के छात्रों से बोले सईद अंसारी- ‘केवल डिग्री ले लेने से करियर नहीं बना करते’

गाजियाबाद। ‘आजतक’ टीवी चैनल के जाने-माने टीवी एंकर सईद अंसारी ने कहा कि मीडिया और क़ानून जनता का कवच बने। ऐसा हथियार भी बने जो समाज के हर तबके के चेहरे पर खुशी ला सके। वसुंधरा स्थित मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस के आडिटोरियम में आयोजित गेस्ट लेक्चर में यह बात उन्होंने विद्यार्थियों से कही। ‘मीडिया और क़ानून’ विषय पर अपने विचार व्यक्त करते हुए उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि अगर जीवन में कामयाबी हासिल करनी है और कुछ बनना है तो अपना कोई लक्ष्य निर्धारित करना ही होगा।

सईद अंसारी ने कहा कि विद्यार्थी रोजाना पढ़ने-लिखने की आदत डालें। इससे उनका सामान्य ज्ञान बढ़ेगा। केवल डिग्री ले लेने से करियर नहीं बना करते। इसके लिए जीतोड़ मेहनत भी करनी होती है। उन्होंने अपने जीवन के अनुभव भी विद्यार्थियों से बांटे। उन्होंने बताया कि कैसे कड़ी मेहनत करके वे आज इस मुकाम तक पहुंच पाये हैं। उन्होंने कहा कि मीडिया और क़ानून ये दो ही माध्यम ऐसे हैं जिसके जरिये लोगों के चेहरों पर खुशी लाई जा सकती है। उन्होंने प्रेस की स्वतंत्रता का भी जिक्र किया। श्री अंसारी के अनुसार स्वतंत्रता का अर्थ उद्दंडता नहीं होता। बल्कि अनुशासन होता है। इसका विद्यार्थी अपने जीवन में ध्यान रखें।

मेवाड़ ग्रुप आफ इंस्टीट्यूशंस की निदेशिका डा. अलका अग्रवाल ने बताया कि उनके यहां वैल्यू एडेड कोर्स की नई मुहिम की शुरुआत सईद अंसारी से हुई है। इस मुहिम के तहत देश के जाने-माने विद्वान अब विद्यार्थियों से किसी न किसी विषय को लेकर रूबरू होते रहेंगे। कवि एवं पत्रकार चेतन आनंद ने श्री अंसारी के व्याख्यान की प्रशंसा की और विद्यार्थियों से आग्रह किया कि वे सईद अंसारी की बताई बातों को अमल में लायें। एचएसएस विभागाध्यक्ष डा. वियंता पाल ने अंत में सभी का आभार व्यक्त किया। गेस्ट लैक्चर में कविता प्रसाद, रुचिर गर्ग, अनुराधा विल्सन, एनी सिंह, भारती मठपाल आदि मौजूद थे। संचालन अमित पाराशर ने किया।

Pahad Ki Dada: Hill Mail Uttarakhand
CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन