Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

दिल्ली

राजस्थान सूचना सेवा के अधिकारी गोपेन्द्र नाथ को इन्द्रप्रस्थ मीडिया रत्न पुरस्कार

नई दिल्ली। राजस्थान सूचना एवं जनसंपर्क सेवा के वरिष्ठ अधिकारी एवं राजस्थान सूचना केन्द्र नई दिल्ली में अतिरिक्त निदेशक गोपेन्द्र नाथ भट्ट को शनिवार को जनसंपर्क के क्षेत्र में दी गई उत्कृष्ट सेवाओं के लिए इन्द्रप्रस्थ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया, दिल्ली ने वर्ष 2014 के ‘इन्द्रप्रस्थ मीडिया रत्न पुरस्कार’ सम्मानित किया गया।

कांस्टीट्यूशन क्लब में इन्द्रप्रस्थ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया द्वारा शनिवार को आयोजित समारोह में सांसद विजय गोयल एवं मनोज तिवारी ने भट्ट के विदेश यात्रा पर होने के कारण पुरस्कार उनके साथी गौरव बिन्दल को प्रदान किया। पुरस्कार स्वरूप एक शॉल, प्रशस्ति पत्रा एवं स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया। पुरस्कार समारोह में विभिन्न राज्यों एवं क्षेत्रों में जनसम्पर्क क्षेत्रा से जुड़े 35 अधिकारियों को भी सम्मानित किया गया।

समारोह में इन्द्रप्रस्थ प्रेस क्लब द्वारा पत्राकारों के लिए बनाया गया गाने ‘आवाम की आवाज-पत्राकार’ की सीडी का विमोचन भी किया गया। इससे पूर्व इन्द्रप्रस्थ प्रेस क्लब ऑफ इंडिया के अध्यक्ष नरेन्द्र भंडारी तथा महासचिव अंजली भाटिया ने कार्यक्रम में आये अतिथियों, अधिकारियों, पत्राकारों एवं आगंतुकों का स्वागत किया।

Local News Community
Click to comment

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन