Connect with us

Hi, what are you looking for?

Local News Community

सियासत

मोदी ने अदानी को किया वादा फिर निभाया!

सौमित्र राय-

जून 2024. महाराष्ट्र की बिजली कंपनी ने लोकसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले 6600 मेगावाट बिजली खरीदने का टेंडर जारी किया।

2033–34 से राज्य के लिए बिजली खरीद का टेंडर विद्युत नियामक आयोग से बिना पूछे जारी हुआ।

क्योंकि अदानी सेठ को फायदा पहुंचाना था।

विद्युत नियामक आयोग ही बिजली की दरें तय करता है। लेकिन मोदी सत्ता हड़बड़ी में थी। अदानी सेठ के लिए 40 हजार करोड़ का यह प्रोजेक्ट जरूरी था।

उससे ठीक पहले 26 मार्च को बिजनेस स्टैंडर्ड ने रिपोर्ट छापी कि अदानी सेठ 2030 तक अपनी सौर ऊर्जा उत्पादन क्षमता को 45 गीगावॉट तक बढ़ाना चाहता है।

अब महाराष्ट्र को 6600 में से 5000 मेगावॉट सौर बिजली चाहिए, बाकी थर्मल में।

अदानी सेठ को यकीन था कि हिंडेनबर्ग से मिले झटके के बाद उसे संभालने में उसका नौकर प्रधान सेवक मदद करेगा।

आज फिर महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव की आचार संहिता से पहले अदानी सेठ की झोली में अगले 30 साल के लिए बिजली खरीद का ठेका आ चुका है।

इस एडवांस ठेके का भुगतान महाराष्ट्र की जनता को करना होगा।

महाराष्ट्र में चुनाव का ऐलान चूना आयोग के गुलाम अब कभी भी कर सकते हैं। मोदी ने अदानी को किया वादा फिर निभाया।

CosmoQuick: AI Recruitment For Media Jobs
1 Comment

1 Comment

  1. Neeraj Pandey

    September 15, 2024 at 10:16 pm

    हमारे मालिक के बारे में ये बातें बेबुनियाद हैं, आप अफवा न फैलाएं

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

भड़ास लीगल टीम : Bhadas Legal Team

भड़ास मेल: [email protected]

Latest 100 भड़ास

विज्ञापन